विधानसभा में लाड़ली बहना योजना पर बड़ा खुलासा, 6.28 लाख नाम घटे, हजारों लाड़लियों का अटका पैसा

Amresh Kushwaha | Feb 24, 2026, 10:47 IST
Share
ladli behna yojana beneficiary count decreased mp assembly
ladli behna yojana beneficiary count decreased mp assembly

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पिछले 27 महीनों में इस योजना का फायदा लेने वाली महिलाओं की संख्या में 6.28 लाख से घटी है।

क्यों कम हो रही लाभार्थियों की संख्या?

सरकारी रिकॉर्ड्स के मुताबिक, सितंबर 2023 में प्रदेश में लाड़ली बहनों की कुल संख्या एक करोड़ 31 लाख 7 हजार थी। वहीं, समय के साथ ये संख्या कम होती चली गई। जनवरी 2026 तक लाभार्थियों की संख्या घटकर एक करोड़ 24 लाख 78 हजार रह गई।

इसका मतलब, करीब 27 महीनों में 6 लाख 28 हजार से ज्यादा महिलाओं के नाम इस लिस्ट से हटा दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि योजना की नियमावली के मुताबिक, जिन महिलाओं ने 60 साल की उम्र पूरी कर ली, उनके नाम पात्रता सूची से बाहर हो गए हैं।

लंबे समय से नहीं हो रहा नया पंजीयन

एमपी विधानसभा में उठ रहे सवालों के बीच सबसे अहम बात नए पंजीयन को लेकर आई है। इसमें बताया गया कि 10 अगस्त 2023 के बाद से इस योजना में कोई नया पंजीयन नहीं किया गया है।

मंत्री ने साफ-साफ कहा है कि अब नए आवेदन लेने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है। इसके अलावा, योजना की राशि बढ़ाने का भी फिलहाल कोई नया प्रस्ताव कागजों पर नहीं है।

समग्र आईडी और भुगतान का अटका गणित

योजना में नामों की कटौती ही नहीं, बल्कि तकनीकी खामियां भी बड़ी परेशानी बन रही हैं। सदन में हुए खुलासे के मुताबिक, 25 हजार 395 लाड़ली बहनों का भुगतान सिर्फ इस वजह से अटका हुआ है क्योंकि उनकी समग्र आईडी डिलीट हो गई है।

इसके अलावा, पिछले ढाई साल के आंकड़े देखें तो 21 से 23 साल की उम्र वाली एक लाख 88 हजार बहनों की संख्या अब शून्य हो गई है।

चिंता मत करो, सब होगा- सीएम

कांग्रेस विधायकों ने नए पंजीकरण न होने पर सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि प्रदेश में करीब 25 लाख बेटियां हैं, जो अब 21 साल की हो चुकी हैं। वहीं, पोर्टल बंद होने के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा कि हमें बस ये बताइए कि इन बहनों के नए पंजीयन कब से शुरू होंगे? वहीं, सीएम मोहन यादव ने जवाब दिया कि चिंता मत करो, सब होगा। इस जवाब से नाराज होकर कांग्रेस के सभी विधायकों ने सदन से वॉकआउट* कर दिया।

योजना की राशि को लेकर सरकार का लक्ष्य

विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री ने सदन में भरोसा दिलाया कि लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़कर 1500 रुपए तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने ये भी बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक ये राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपए प्रति माह कर दी जाएगी। हालांकि, नए पंजीकरण कब से शुरू होंगे, इस पर अभी तक कोई साफ जवाब नहीं आया है।

जानें क्या होता है वॉकआउट?

वॉकआउट का मतलब है किसी बैठक, संसद या कामकाजी जगह से बाहर चले जाना। यह विरोध या नाराजगी जताने का तरीका है। लोग इसे अपनी बात मनवाने के लिए करते हैं। यह शांतिपूर्ण विरोध होता है, चाहे वो कर्मचारी, राजनेता या कोई और हो।

लाड़ली बहना योजना में अपना नाम कैसे चेक करें?

👉सबसे पहले, लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।

👉वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन और भुगतान की स्थिति वाले लिंक पर क्लिक करें।

👉अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी आवेदन संख्या या सदस्य समग्र नंबर डालना होगा।

👉फिर, एक कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे भरें और सबमिट पर क्लिक करें।

👉इसके बाद, आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।

👉उस OTP को सही-सही डालें और वेरिफाई करें।

👉OTP वेरिफाई होते ही, आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें आपके आवेदन का भुगतान विवरण भी मिलेगा।

FAQ

  1. क्या है लाड़ली बहना योजना ?
    लाड़ली बहना योजना एक राज्य सरकार की पहल है। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खाते में वित्तीय सहायता भेजी जाती है।
  2. यदि मुझे लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो मैं क्या कर सकती हूँ?
    यदि किसी महिला को लाड़ली बहना योजना से संबंधित कोई समस्या हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 0755 2700800 पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा, वह योजना की अधिक जानकारी के लिए cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर भी जा सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...

MP Budget 2026 : विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन, विभागवार बजट पर होगी चर्चा

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत का मामला, विधानसभा में गरम बहस

MP News: इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर एमपी कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन

मध्यप्रदेश सरकार चना और मसूर पर भी देगी भावांतर, उड़द के 600 रुपए तक मिलेगा बोनस

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • एमपी विधानसभा
  • कांग्रेस विधायक महेश परमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती