Ladli Behna Yojana: 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में एक बार फिर आएंगे पैसे, आज सीएम जारी करेंगे राशि

Amresh Kushwaha | Oct 18, 2025, 09:18 IST
mp-ladli-sisters-double-gift-cm-mohan-yadav-ladli-behna-yojana-october
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है। भाईदूज वाले दिन यानी 23 अक्टूबर को सीएम डॉ. मोहन यादव बहनों के खाते में 250 रुपए शगुन के भेजेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने में लाड़ली बहनों (Ladli Sisters) के लिए डबल तोहफा तैयार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस माह में दो बार राशि भेजने का फैसला लिया था। पहले तोहफे के रूप में 12 अक्टूबर को लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी की गई थी। वहीं दूसरा तोहफा भाईदूज के अवसर पर दिया जाएगा।



भाईदूज पर मिलेगा दूसरा तोहफा

दीपावली से पहले मिल चुका पहला तोहफा

मुख्यमंत्री ने गुरुवार, 12 अक्टूबर को सवा करोड़ बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपए भेजे थे। इस दौरान प्रत्येक बहन के खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। यह पूरी राशि मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से आयोजित कार्यक्रम में जारी की गई थी।



ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहना के खातों में डाली 29वीं किस्त



be indian-buy indian


ये खबर भी पढ़िए...दिवाली से पहले कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा, मोहन सरकार कर सकती है महंगाई भत्ते का ऐलान



अगले महिने से मिलेंगे 1500 रुपए

नवंबर से हर माह निर्धारित तिथि पर 1500 रुपए भेजे जाएंगे। इससे राज्य सरकार हर महीने योजना पर 1859 करोड़ रुपए खर्च करेगी।



3000 रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य

सीएम मोहन यादव पहले ही बता चुके हैं कि योजना की राशि लगातार बढ़ाई जाएगी। सरकार का उद्देश्य मासिक राशि को 3000 रुपए तक पहुँचाना है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023) से पहले यह योजना शुरू हुई थी। शुरुआत में इसकी राशि 1000 रुपए तय की गई थी।



ये खबर भी पढ़िए...कैलाश विजयवर्गीय के भावांतर योजना पर इस वादे से उलझी मोहन सरकार, ग्रीनफील्ड रोड और भावांतर विरोध में ट्रैक्टर रैली



पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

लाड़ली बहना योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलता है, जो मध्य प्रदेश की निवासी हों और जिनके परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता न हो या सरकारी कर्मचारी न हो। योजना का लाभ विवाहित, तलाकशुदा, या विधवा महिलाओं को मिलता है।



यदि किसी महिला को योजना से संबंधित कोई समस्या हो या सहायता राशि न मिल रही हो, तो वह 0755 2700800 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा, वे लाडली बहना योजना के ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर भी जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।



ये खबर भी पढ़िए...MP News: मोहन सरकार ने सितंबर महीने में तीसरी बार लिया तीन हजार करोड़ का कर्ज



FAQ

  1. लाड़ली बहना योजना क्या है?
    लाड़ली बहना योजना एक राज्य सरकार की पहल है। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खाते में वित्तीय सहायता भेजी जाती है।
  2. यदि मुझे लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो मैं क्या कर सकती हूँ?
    यदि किसी महिला को लाड़ली बहना योजना से संबंधित कोई समस्या हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 0755 2700800 पर संपर्क कर सकती है। इसके अलावा, वह योजना की अधिक जानकारी के लिए cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर भी जा सकती है।
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • मोहन सरकार