मोहन सरकार का बड़ा तोहफा, लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25 हजार, जानें कौन होगा लाभार्थी
मध्य प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत प्रदेश के 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करने जा रही है। इससे पहले राज्य सरकार ने होनहार छात्रों को ई-स्कूटी दी थी। अब इस योजना के तहत 21 फरवरी को 90 हजार छात्रों को लैपटॉप मिलेंगे। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उनके उच्च शिक्षा के सफर को आसान बनाना है।
ये खबर भी पढें...
सरकार की योजना से कैसे मिलेगा फायदा
ये खबर भी पढें..
कौन से छात्र होंगे योजना के योग्य
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। जैसे
- छात्र को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
- सत्र 2023-24 में 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र योग्य होंगे।
- टॉप 7 हजार 9 सौ छात्रों को पहले ही सरकार द्वारा ई-स्कूटी दी जा चुकी है।
- बाकी योग्य छात्रों को 21 फरवरी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
- स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के छात्रों के बैंक खातों की जानकारी अपडेट कर ली है।
विद्यार्थियों का लंबा इंतजार खत्म
बता दें कि, इस योजना के तहत मिलने वाली राशि पहले दिसंबर 2024 में दी जानी थी, लेकिन सरकार के कुछ योजनाओं पर रोक लगाने के कारण इसे टाल दिया गया। राज्य सरकार ने 33 विभागों की 73 योजनाओं को रोक दिया था, जिनमें लाड़ली बहनों को आवास, स्कूली बच्चों को साइकिल और मेधावी छात्र सम्मान योजना भी शामिल थीं। हालांकि, 9 महीने के इंतजार के बाद अब छात्रों को यह लाभ मिलने वाला है, जिससे छात्रों और उनके परिवारों में खुशी की लहर है।
ये खबर भी पढें...
योजना से प्रदेश को कैसे होगा लाभ
डिजिटल शिक्षा आज के दौर की जरूरत बन गई है और सरकार इस योजना के जरिए छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। राज्य सरकार का मानना है कि, ई-स्कूटी और लैपटॉप जैसे संसाधन छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करेंगे। इससे उन्हें ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, कोडिंग, डिजाइनिंग, और अन्य डिजिटल स्किल्स सीखने का मौका मिलेगा। मध्य प्रदेश सरकार लगातार शिक्षा को सशक्त बनाने और छात्रों को बेहतर संसाधन देने की कोशिश कर रहे हैं।
ये खबर भी पढें...
FAQ
- मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना क्या है?
यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 12वीं के मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी और लैपटॉप प्रदान करने के लिए चलाई गई है। - लैपटॉप के लिए कितनी राशि मिलेगी?
21 फरवरी 2025 को छात्रों के खातों में 25,000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। - इस योजना के पात्र कौन हैं?
2023-24 में 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र इस योजना के पात्र हैं। - क्या सरकार पहले भी कुछ छात्रों को ई-स्कूटी दे चुकी है?
हां, 5 फरवरी 2025 को 7,900 टॉपर छात्रों को ई-स्कूटी दी गई थी। - लैपटॉप वितरण कार्यक्रम कहां होगा?
यह कार्यक्रम भोपाल के प्रशासनिक भवन अकादमी परिसर में आयोजित किया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक