MP में देर रात फिर हुए तबादले, 26 IAS किए गए इधर-उधर

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए सोमवार यानी आज से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। सभी कर्मचारी अगले तीन दिन काली पट्टी बांधकर विरोध करने वाले है।

author-image
Sourabh Bhatnagar
एडिट
New Update
thesootr

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार, 11 नवंबर को देर रात आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। 26 आईएएस अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रांसफर किए गए इन आईएएस अफसरों में संजय शुक्ला और राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाया गया है। इसके साथ ही संजय शुक्ला को नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राघवेंद्र सिंह को यथावत रखा गया है। नीरज मंडलोई को ऊर्जा एवं पावर मैनेजमेंट का जिम्मा सौपा गया है।

नीचे पुरानी खबरें हैं...

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। आंदोलन में स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ से जुड़े नर्सिंग संवर्ग, पैरामेडिकल, संविदा कर्मचारी, आउटसोर्स, रोगी कल्याण समिति शामिल होंगे। साथ ही सभी कर्मचारी अगले तीन दिन काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। दो दिवस अतिरिक्त कार्य करेंगे।18 नवंबर को कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे और उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के निवास पर जाकर अधिक से अधिक संख्या में ज्ञापन देकर चर्चा करेंगे। 

मध्य प्रदेश की राजधानी में भी देश की राजधानी जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है। भोपाल में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को टीटी नगर का एक्यूआई 317, अरेरा कॉलोनी का 323 और पुराने शहर का 302 रिकॉर्ड हुआ। शहर के चारों ओर खेतों में पराली जलाए जाने से पीएम 2.5 के कण बढ़ गए हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। 

मप्र कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार, फसल कटाई के बाद किसान खेतों में पराली जलाते हैं। इसे रोकने के लिए इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा सेटेलाइट के माध्यम से निगरानी की जाती है। सैटेलाइट डेटा के अनुसार, 8 नवंबर को मप्र के 21 जिलों में पराली जलाने की 474 घटनाएं रिकॉर्ड की गईं, जिनमें श्योपुर और होशंगाबाद में सबसे अधिक मामले पाए गए।

लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana ) की 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहनों के खाते में आज, शनिवार 9 नवंबर को योजना की 18वीं किस्त आने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खाते में 1 हजार 574 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। 

इंदौर श्री गुरु सिंह सभा चुनाव खालसा फतेह पैनल के मोनू भाटिया प्रधान पद पर 1550 वोट से और सचिव पद पर इस पैनल के बंटी भाटिया 1750 वोट से जीत गए। खंडा  पैनल के रिंकू भाटिया चुनाव हार गए हैं।

रिंकू भाटिया की हार तय! मोनू भाटिया आगे

इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव में खालसा पैनल के रिंकू भाटिया की हार तय हो गई है सचिव पद पर उनके प्रत्याशी होरा खालसा फतेह पैनल के सचिव प्रत्याशी बंटी भाटिया से 1750 वोट से हार गए हैं। प्रधान पद पर रिंकू भाटिया की भी हार तय है। मोनू भाटिया करीब 1400 वोट से आगे है

इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा के 12 साल बाद हुए चुनाव में गुरूवार को वोटिंग होने के बाद शुक्रवार सुबह काउंटिंग का काम शुरू हो चुका है। गुरु अमरदास हॉल में चुनाव अधिकारी द्वारा काउंटिंग की जा रही है। मोनू भाटिया 800 वोटों से आगे चल रहे हैं और सचिव पद के लिए प्रितपाल सिंह 1000 वोटों से आगे हैं। माना जा रहा है कि दोपहर तक रिजल्ट आ जाएगा। चुनाव में करीब 64 फीसदी वोटिंग हुई और 11678 मतदाताओं में 7426 मतदाताओं ने वोट डाले। 

नेता प्रतिपक्ष ने मध्य प्रदेश में मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, मध्य प्रदेश में #मनरेगा का बड़ा फ़र्ज़ीवाडा चल रहा है। ग़रीब लोगों को रोज़गार देने के लिए जो पैसा आवंटित है उसे अधिकारी और बीजेपी से जुड़े लोग चट कर जा रहे हैं। शिवपुरी में कुछ मामले सामने आये है जिनमें महिलाओं ने जिस दिन अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया उस दिन वो कागजों में मज़दूरी कर रही थी और उनके नाम से पैसा निकाल दिया गया। शिवपुरी अकेला ज़िला नहीं है , पूरे प्रदेश में इस तरह के फ़र्ज़ीवाडे हो रहे हैं सरकार को इसकी तुरंत जांच करवानी चाहिए पर करवाएगी नहीं

ठंड ने पकड़ी रफ्तार

मध्य प्रदेश में नवंबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से कम है। शहडोल का अमरकंटक और नर्मदापुरम का पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा है। यहां टेम्प्रेचर 12 डिग्री के नीचे चल रहा है। प्रदेश के कई बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में भोपाल, जबलपुर की तुलना में कम ठंड है। यहां पारा 16 डिग्री है। वहीं, इंदौर-उज्जैन में 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रिकार्ड किया गया है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। आज सुबह यहां एक भीषण सड़क हादसे में 36 लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा के मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया है। ऐसी भी खबरें हैं कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

पीएम ने दिया तोहफा

दिवाली से पहले और धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अक्टूबर को एमपी को बड़ा तोहफा दिया। पीएम मोदी ने 961 करोड़ रुपए की लागत से मंदसौर, नीमच और सिवनी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया। इन तीन मेडिकल कॉलेजों समेत पांच नर्सिंग कॉलेजों का भी पीएम मोदी ने वर्चुअली लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

बता दें कि ये मेडिकल कॉलेज- मंदसौर, नीमच और सिवनी में खोले जाएंगे। तीनों मेडिकल कॉलेज में 100-100 MBBS सीटें होंगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने प्रदेश के 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी ट्रांसफर की। साथ ही प्रदेश के 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को वर्चुअली नियुक्ति पत्र भी सौंपे। दरअसल, पीएम मोदी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) से लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े थे।

रोजगार मेले में युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे

गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही रोजगार मेले में युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे। रोजगार मेला देशभर में 40 जगहों पर आयोजित, जिसमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती हुए लोग शामिल हो रहे। बता दें कि नवनियुक्त भर्ती हुए लोगों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन मॉड्यूल 'कर्मयोगी प्रारंभ' के माध्यम से बेसिक ट्रेंनिंग लेने का अवसर मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

  • Nov 08, 2024 12:22 IST

    इंदौर गुरुसिंघ सभा चुनाव अपडेट : प्रधान व सचिव के लिए डले गए वोट हुए मिक्स

    मतपेटी में कार्यकारिणी सदस्यों के लिए डले वोट और प्रधान व सचिव के लिए डले वोट मिक्स हो गए हैं इस कारण से छटनी में देरी हो रही है और अभी तक वोटो की गिनती शुरू नहीं हुई है  वोट छटनी काम ही चल रहा है। रिजल्ट जो दोपहर तक आने की संभावना थी वह शाम तक ही आने की बात कही जा रही है

    WhatsApp Image 2024-11-08 at 11.29.12 AM (1)



  • Nov 08, 2024 12:13 IST

    ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के गुरुवार को हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री के चुनाव में एक बार फिर से प्रो. राजशरण शाही (लखनऊ) को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, डॉ. वीरेन्द्र सोलंकी (इंदौर) को एबीवीपी का राष्ट्रीय महामंत्री निर्वाचित किया गया है। ये चुनाव सत्र 2024-25 के लिए हुए हैं।

    Gb12G82WoAAD-Du



  • Nov 04, 2024 12:10 IST

    36 लोगों की मौत

    उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। आज सुबह यहां एक भीषण सड़क हादसे में 36 लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा के मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया है। ऐसी भी खबरें हैं कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।



  • Nov 02, 2024 13:45 IST

    एमपी के पूर्व गृहमंत्री जयपाल सिंह जूदेव का हुआ निधन

    मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयपाल सिंह जूदेव का निधन हो गया है। जयपाल सिंह ने 80 वर्ष की उम्र में शनिवार सुबह करीब सात बजे आखिरी सांस ली। जयपाल सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर जयपाल के निधन की जानकारी दी है।



  • Oct 31, 2024 11:16 IST

    सीएम का कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का कार्यक्रम बेहद खास होने वाला है। वे दोपहर 2:30 बजे दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे उज्जैन दौरे पर रहेंगे। वे शाम 5:30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।



  • Oct 29, 2024 13:16 IST

    नीमच में CM यादव ने की नया फोरलेन बनाने की घोषणा

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच से झालावाड़ होकर के एक नया फोरलेन बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहगा कि इसके माध्यम से विकास के नए दरवाजे खुलेंगे। सीएम ने कहा औद्योगिक निवेश के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। औषधीय फसलों की सबसे बड़ी मंडी वाले नीमच में निवेश के लिए हमने पतंजलि समूह को यहां से जोड़ा है। उन्होने कहा कि एशिया से लुप्त हुआ चीता, अब गांधीसागर में आएगा जिससे पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।



  • Oct 29, 2024 12:35 IST

    CM मोहन यादव ने किया 'रन फॉर यूनिटी' का शुभारंभ

    भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आज (29 अक्टूबर) राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के आह्वान के बारे में भी बात की।



26 आइएएस का तबादला IAS transfer स्वास्थ्य कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन Ladli Behna Yojana MP News पीएम मोदी Mp breaking news breaking news Mandsaur Neemuch pm modi मध्य प्रदेश narendra modi Mohan Yadav मोहन यादव