MP Live Update : इंदौर में अमित शाह ने किया पौधरोपण, बोले-पूरे देश को ऑक्सीजन देने का काम करता है मध्य प्रदेश

इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2 हजार 649 स्थानों पर कुल 51 लाख पौधे लगाने का अभियान चल रहा है। इनमें से 11 लाख पौधे सीमा सुरक्षा बल की रेवती निशानेबाजी रेंज के विशाल परिसर में आज सुबह 6 बजे और शाम 6 बजे के बीच लगाए जाएंगे। 

author-image
Pratibha ranaa
एडिट
New Update
 अमित शाह

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर पौधारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। शहरवासी आज रविवार (14 जुलाई) को सुबह रेवती रेंज में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कर रहे है। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में महज 12 घंटे के अंदर 11 लाख पौधे लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। 

कार्यक्रम में शाह होंगे शामिल

इंदौर में हो रहे इस सबसे बड़े पौधारोपण कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। वह खुद भी पौधा लगाएंगे। इंदौर के रेवती रेंज पर 24 घंटे में 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इससे पहले यह रिकॉर्ड असम के नाम था, जहां पर 9.25 लाख पौधे लगाए गए थे।

24 घंटे में 11 लाख पौधे रोपकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड 

इंदौर के रेवती रेंज पर 24 घंटे में 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इससे पहले यह रिकॉर्ड असम के नाम था, जहां पर 9.25 लाख पौधे लगाए गए थे। पौधारोपण के इस महाअभियान में 100 संगठनों के 50 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। इसमें प्रत्येक समाज के आराध्य देव और प्रत्येक संस्था के आदर्श के नाम पर वनों का नाम किया जाएगा।

इस मौके पर डॉक्टरों की टीम, समन्वयक, पार्षदगण, युवामोर्चा, बीएसएफ, सेना प्रशिक्षण स्कूलों के स्वयंसेवकों की टीम, एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स, कॉलेज छात्र धार्मिक, सांस्कृतिक और गैर सरकारी संगठन के लोग तैनात रहेगें जो व्यवस्था संभालने के साथ व्यवस्थित तरीके से पौधारोपण में मदद करेंगे।

पौधारोपण के लिए 10 हजार से अधिक कटर, पानी के डिब्बे, फावड़े, सहायक उपकरण, टीशर्टस, कैप्स आदि नागरिकों को वितरित किए जाएंगे। इसके साथ प्रत्येक दो घंटे में 5 से 10 हजार लोगों की टीम रिप्लेस होगी। रेवती रेंज के अंदर 10 हजार पौधारोपण क्षमता वाले 100 से अधिक व्यक्तिगत ब्लाक में समन्वय के लिए 1 हजार लोगों की टीम बनाई है। 

 

 

 

  • Jul 14, 2024 14:12 IST

    मत्स्य पुराण के बार में भी बोले शाह 

    10 कुओं के बराबर एक बावड़ी, 10 बावड़ी के बराबर एक तालाब होता है। 10 तालाब के बराबर एक पुत्र हेाता है और 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है।



  • Jul 14, 2024 14:12 IST

    पूरे देश को ऑक्सीजन देने का काम करता है MP- शाह 

    अमित शाह ने कहा कि इंदौर देशभर में स्वाद, स्वच्छता, सुशासन, सहयोग और सहभागिता के लिए जाना जाता है। अब से इंदौर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण के नाम से भी जाना जाएगा। शाह ने सीआरपीएफ के जवानों को धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे जवानों ने एक साल में 5 करोड़ 21 लाख पौधे लगाए हैं। आने वाले एक साल में भी इतने ही पौधे लगाए जाएंगे। पूरे देश को ऑक्सीजन देने का काम मप्र करता है। 



  • Jul 14, 2024 14:01 IST

    इंदौर हमेशा सबसे अलग ही करता है- CM

    वहीं सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जो करता है अलग ही करता है। हमारे मालवा की विशेषता थी कि खाने-पीने का कोई कष्ट नहीं आए ऐसा प्रबंध किया है। लेकिन पेड़ों के कटने से माहौल बदला हुआ है। ग्रंथों में मूर्ति पूजा से बढ़कर पेड़ों की पूजा का वर्णन किया है। 



  • Jul 14, 2024 13:50 IST

    मां की स्मृति में शाह ने किया पौधरोपण

    इंदौर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं सीएम मोहन यादव ने पितृ पर्वत पर भगवान के दर्शन पूजन किए एवं अपनी की स्मृति में पौधरोपण किया।

     अमित शाह

     अमित शाह

     अमित शाह



  • Jul 14, 2024 13:49 IST

    इंदौर का अभियान दुनिया को दिशा देगा

    इंदौर में पौधरोपण पर एक्टर रणदीप हुड्‌डा बोले- मैं अपने आपको खुशनसीब मानता हूं। एक पेड़ मां के नाम इससे ऊपर क्या हो सकता है। धरती हमारी मां है। पेड़ धरती के साथ हमारी सेहत को भी स्वस्थ रखते हैं। इंदौर का अभियान दुनिया को नई दिशा देगा।



  • Jul 14, 2024 13:47 IST

    अमित शाह पहुंचे इंदौर 

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तय समय से आधा घंटा लेट दोपहर 12.30 बजे इंदौर आए। वे यहां से पितृ पर्वत जाएंगे।



  • Jul 14, 2024 07:55 IST

    इन्होंने मुहूर्त में लगाए पौधे

    पौधारोपण के इस महाअभियान शुरुआत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की। उन्होंने मुहूर्त देखकर पौधा लगाया। वहीं विजयवर्गीय के अलावा महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीषसिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी मुहूर्त देखकर पौधा रोपा।



  • Jul 14, 2024 07:52 IST

    जहां जगह मिलेगी वहां लगेंगे पौधे 

    इंदौर में 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधारोपण कार्यक्रम BSF रेवती रेंज पर सुबह 6 बजे से शुरू हो गया। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त दीपकसिंह, कलेक्टर आशीषसिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा मौजूद है। 

     पौधारोपण कार्यक्रम



  • Jul 14, 2024 07:41 IST

    पौधारोपण के समय गीत-संगीत की व्यवस्था 

    रेवती रेंज में पिछले तीन सप्ताह से पौधों लाए जा रहे हैं। रेवती रेंज में अस्थाई नर्सरी स्थापित की गई है और इसके अलावा शहर के उद्यान स्थानों में भी नर्सरी स्थापित की गई है। इन पौधों के रखरखाव के लिए एक टीम बनाई है। रेवती रेंज पर 50 हजार लोगों के लिए स्वादिष्ट ताजे भोजन और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। इस स्थान पर लगातार 48 घंटे तक ताजा भोजन तैयार किया जाएगा। 



indore plantation campaign World Record in Plantation Indore Plantation इंदौर पौधारोपण