MP Budget Update : मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरू, वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं बजट

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसके शुरू होते विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पहला पूर्ण बजट पेश कर रही हैं।

Advertisment
author-image
Pratibha ranaa
एडिट
New Update
MP live Update

आज विधानसभा में मानसून सत्र का तीसरा दिन है, तीसरा दिन काफी ज्यादा खास है। आज मोहन सरकार विधानसभा में पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। इस बजट को लेकर युवाओं को काफी ज्यादा उम्मीद है। सीएम मोहन बजट के जरिए हर विभाग को साधने की कोशिश करेंगे। विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। पहले बजट में 3 लाख 65 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रावधान किए जाने की संभावना।

मानसून सत्र का आज तीसरा दिन

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11:00 बजे शुरू होगी। बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में नर्सिंग घोटाले पर चर्चा होगी। इस दौरान भी हंगामे के आसार हैं। 

सदन में प्रश्नकाल के बाद आज नर्सिंग घोटाले पर चर्चा होगी। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सदन में 7 पत्रों को पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान 2 ध्यानाकर्षण सदन में होंगे। 

मंत्री के खिलाफ आरोप पत्र लाएगी कांग्रेस

वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि किसी मंत्री पर आरोप लगाते हैं, तो उसे आरोप पत्र के रूप में लिखित में देना होता है। अब विश्वास सारंग ने इतने दिनों से चुप्पी साधी है, तो जब आरोप पत्र जाएगा। आरोप लगेंगे तो क्या हाईकोर्ट में उन्होंने कहा, पेपरों पर क्या बात कही। सच बोलते हैं या गलत बोलते हैं। ये सारी बातें सामने आएंगी।

pratibha rana

thesootr links

 

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

 

  • Jul 03, 2024 12:01 IST
    पांच जिलों में आयुर्वेद अस्पताल

    पांच जिलों में आयुर्वेद अस्पताल खोले जाएंगे
    बालाघाट, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और मुरैना में आयुर्वेद चिकित्सालय शुरू किए जाएंगे।

     



  • Jul 03, 2024 12:00 IST
    81 करोड़ का बजटीय प्रावधान

    संस्कृति विभाग के लिए एक हजार 81 करोड़ का बजटीय प्रावधान
    यह बजट वर्ष 2023-24 से ढाई गुना ज्यादा।

     



  • Jul 03, 2024 11:59 IST
    शांति वाहन सेवा

    सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने पर पार्थिव देह को घर तक सम्मानजनक ढंग से पहुंचाने के लिए शांति वाहन सेवा शुरू की जाएगी।



  • Jul 03, 2024 11:57 IST
    तीन नए मेडिकल कॉलेज इसी साल से-वित्तमंंत्री

    मंदसौर, नीमच व सिवनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे



  • Jul 03, 2024 11:55 IST
    बजट पेश करने के दौरान बोले वि़त्त मंत्री जगदीश देवड़ा

    इस बजट में 16% की बढ़ोतरी की गई है। मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड सड़कों का निर्माण हुआ है। एक्सप्रेस-वे और हाईवे का रिकॉर्ड काम हुआ है।

    वित्त मंत्री देवड़ा के भाषण के बीच विपक्ष 'विश्वास सारंग इस्तीफा दो' के नारे लगा रहा है।





  • Jul 03, 2024 11:49 IST
    वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कविता पढ़ी


     'कल के नए सवेरे हैं हम, 
    धरती की संतान हैं हम, 
    श्रम से हम तकदीर बदलते, 
    मानवता के अभिमान हैं हम।'



  • Jul 03, 2024 07:18 IST
    पांच मेडिकल कॉलेजों में बायोकेमेस्ट्री की ​भर्ती रद्द

    मध्य प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में बायोकेमेस्ट्री विभाग के लिए की गई प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद पर हुई भर्ती राज्य सरकार ने निरस्त कर दी है। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रोफेसर के 5 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 5 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पदों पर नए सिरे से विज्ञापन जारी करेगा। इनमें नए सिरे से आवेदन होंगे। दरअसल, 15 की जगह 40% नॉन मेडिको की नियुक्ति कर दी थी, जबकि एमबीबीएस वाले वेटिंग लिस्ट में थे।   



MP Budget Session 2024 MP live update मप्र विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन Madhya Pradesh Budget Session 2024 मप्र विधानसभा बजट सत्र MP Budget Session