जीत के बाद ऑफर वाला सवाल सुनते ही शिवराज क्यों जोड़ने लगे हाथ

Pratibha ranaa | Jun 05, 2024, 09:50 IST
Share
Shivraj Singh Chauhan
Shivraj Singh Chauhan

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की है। उन्होंने 8 लाख से ज्यादा वोटों से ये चुनाव जीता है।

मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट सबसे चर्चित है। यह भाजपा का अभेद्य गढ़ है। यहां शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan ) को सबसे बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भानु प्रताप शर्मा को 8 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हराया है। बता दें, विदिशा लोकसभा सीट से यह शिवराज सिंह चौहान की सबसे बड़ी जीत है। वहीं पूर्व सीएम ने जनता का आभार व्यक्त किया।

शिवराज का बढ़ेगा कद

विदिशा लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम शिवराज ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। शिवराज विदिशा से पांचवी बार सांसद बने हैं। इस बड़ी जीत के साथ ही केंद्र में शिवराज सिंह चौहान का कद भी बढ़ेगा। वहीं रायसेन- विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारी मतों से जीतने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन आए। यहां उनसे सवाल किया गया कि वह भारी मतों से जीते है अगर पार्टी आपको प्रधानमंत्री बनाएंगी तो आप क्या करेंगे। इसके जबाव में शिवराज ने कहा कि मैं हाथ जोड़ता हूं, मैं कार्यक्रता हूं। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री थे, हैं और रहेंगे। लगातार तीसरी बार NDA 300 पार जा रहा है, यह जनता का PM मोदी के प्रति विश्वास दिखाता है।

ये खबर भी पढ़िए...बकरों का रैंप वॉक : सज-धजकर रैंप वॉक करते दिखा 177 किलो का बकरा, लोग बोले- वाह...

पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें यह जीत मिली

शिवराज ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हमें यह जीत मिली है। मैं जनता को प्रणाम करता हूं, जनता मेरे लिए भगवान है। उन्होंने मेरे लिए ऐसा प्यार दिखाया जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का पूरा प्रयास करूंगा।

जनता का जताया आभार

शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया एक्ट एक पोस्ट शेयर कर जनता का आभार जताया। उन्होंने लिखा मेरे विदिशा- रायसेन संसदीय क्षेत्र के प्रिय भाइयों-बहनों और कार्यकर्ता साथियों, आपके स्नेह और विश्वास के कारण हमने यह प्रचंड जीत पाई है। यह जीत आपकी है, मेरे भाई-बहनों, भांजे-भाजियों की जीत है। लोकसभा में एक बार फिर विदिशा का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मैं उत्साहित हूं। विदिशा के सर्वांगीण विकास और जनता के कल्याण के लिए अंतिम सांस तक सेवा करता रहूंगा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • MP Lok Sabha Election Result 2024
  • मप्र लोक सभा चुनाव
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें

By Sandeep Kumar

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए

By Sumit Kumar

मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम