MP Lok sabha result 2024 : बैतूल लोकसभा सीट से बीजेपी के दुर्गादास उइके 3 लाख 79 हजार 761 वोट से जीते

बैतूल (एसटी) से भारतीय जनता पार्टी के दुर्गादास उइके आगे चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से 36 वर्षीय रामू टेकाम को टिकट दी थी। वे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Advertisment
author-image
Sandeep Kumar
एडिट
New Update
THESOOTR
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Lok sabha result 2024 : बैतूल (एसटी) से भारतीय जनता पार्टी के दुर्गादास उइके  3 लाख 79 हजार 761 वोट से जीत गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से 36 वर्षीय रामू टेकाम को टिकट दी थी। वे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी हार हुई थी। पार्टी ने उन्हें दोबारा मौका दिया था।

1996 से लगातार भाजपा के सांसद हैं

बैतूल लोकसभा सीट एसटी के लिए आरक्षित मध्य प्रदेश की एक लोकसभा सीट है। बैतूल लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती है। 2023 के लोकसभा चुनाव में इनमें से 6 सीटें- मुलताई, आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही और हरसूद भाजपा के खाते में है। 2023 के विधानसभा चुनावों में सिर्फ 2 सीटें- टिमरनी और हरदा कांग्रेस पार्टी के खाते में गई थी। इस सीट पर 1996 से लगातार भाजपा के सांसद बनते आ रहे हैं। बैतूल लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,95,331 मतदाता हैं। इनमें से 13,93,608 ने वोटिंग की थी। बैतूल में वोटिंग परसेंट 73.53 प्रतिशत रहा था।

2024 का समीकरण

बैतूल लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने फिर एक बार मौजूदा सांसद दुर्गा दास उइके को चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से 36 वर्षीय रामू टेकाम को टिकट दी थी। वे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी हार हुई थी। पार्टी ने उन्हें दोबारा मौका दिया था।

 

साल

जीत

वोट मार्जिन

2024

 दुर्गादास उइके (भाजपा )

8, 48, 236

2019

दुर्गा दास उइके (भाजपा)

3,60,241

2014

ज्योति धुर्वे (भाजपा)

3,28,614 

 

thesootr links

 सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP Lok sabha result 2024 दुर्गादास उइके रामू टेकाम