मध्यावधि 2026: ढाई साल में मोहन यादव सरकार का रिपोर्ट कार्ड क्या?
Aman Vaishnav | Jun 15, 2026, 15:59 IST
मध्यावधि 2026
13 जून 2026 को मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार का आधा सफर पूरा हो गया। ढाई साल बीत गए। अब उल्टी गिनती शुरू है। और ठीक इसी दौरान thesootr लेकर आया है मध्यप्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा और विश्वसनीय सर्वे…
13 जून 2026 को मोहन सरकार के ढाई साल पूरे हो गए हैं। thesootr ने मध्यप्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा जनमत सर्वे किया है। इस सर्वे में 29 हजार से ज्यादा लोगों की राय सामने आई हैं।
ढाई साल बीत गए। मोहन यादव सरकार का आधा सफर पूरा हो चुका है। अब उल्टी गिनती शुरू है।
ठीक इसी वक्त thesootr लेकर आया है एक बड़ा सर्वे। इस सर्वे (thesootr Survey) में 230 विधानसभाओं, 51 जिलों और 10 संभागों से डेटा इकट्ठा किया गया।
1- क्या आप अपने विधायक से संतुष्ट हैं?
2- BJP और डॉ. मोहन यादव की सरकार से संतुष्ट हैं या नहीं?
3- क्या कांग्रेस प्रदेश में active दिखती है?
![376f2726-99a]()
सर्वे में शामिल होने वाले 53.1% लोगों ने कहा कि वे अपने विधायक से संतुष्ट हैं। वहीं 230 में से 142 सीटों पर यानी करीब 62% सीटों पर विधायक संतुष्टि 50% या उससे ज्यादा रही।
बता दें कि यह तस्वीर पूरे प्रदेश में एक जैसी नहीं है। शहडोल संभाग में विधायक संतुष्टि 65.2% तक पहुंची। वहीं ग्वालियर में यह गिरकर सिर्फ 31.8% रही। दोनों के बीच 33 अंक से ज्यादा का फर्क है। इसका मतलब यह है कि प्रदेश का औसत किसी एक सीट की असली तस्वीर नहीं दिखाता।
![b34df3df-737]()
सरकार संतुष्टि 49.1% रही। यह विधायक संतुष्टि से ठीक 4 अंक कम है। और यह 50% की रेखा से नीचे है।
113 सीटों पर सरकार को 50% से ज्यादा समर्थन मिला। लेकिन 64 सीटों पर यह 40% से भी नीचे गिर गई। यानी हर चौथी-पांचवीं सीट पर सरकार के काम को लेकर जनता नाखुश है।
यह विधायक-सरकार अंतराल इस सर्वे की सबसे बड़ी बात है। लोग अपने विधायक को तो मान लेते हैं, पर सरकार के कामकाज पर राय बंटी हुई है। सरल शब्दों में- चेहरा स्वीकार, नीतियों पर सवाल।
![madhyavdhi-2026]()
लगभग आधे लोगों ने माना कि कांग्रेस प्रदेश में सक्रिय दिख रही है। 105 सीटों पर यह आंकड़ा 50% से ऊपर है।
सर्वे के दौरान एक दिलचस्प बात भी सामने आई। जहां सरकार से ज्यादा नाराजगी है, वहां कांग्रेस (एमपी कांग्रेस) की सक्रियता कम दिखती है।
जहां राजनीतिक माहौल गर्म है, वहां दोनों पक्ष दिखते हैं। इसका मतलब- कांग्रेस असंतुष्ट इलाकों में उतनी मजबूत नहीं है, जितनी होनी चाहिए।
भाजपा (एमपी बीजेपी) के 164 विधायकों वाली सीटों पर विधायक संतुष्टि 52.9% रही। कांग्रेस के 64 विधायकों वाली सीटों पर 53.8%। यानी दोनों लगभग बराबर।
फर्क सरकार-संतुष्टि में है। भाजपा सीटों पर यह 50.6% है, कांग्रेस सीटों पर 45.3%। लोग दल की रेखा से ज्यादा अपने विधायक के काम पर राय बना रहे हैं।
प्रदेश का ऊंचा औसत चार बड़े संभागों की वजह से है- शहडोल, उज्जैन, इंदौर और जबलपुर। ये मिलकर कुल जवाबों का 51.1% देते हैं।
दूसरी तरफ ग्वालियर, नर्मदापुरम, सागर और चंबल में असंतोष ज्यादा है। ये संभाग मिलकर 28.7% जवाब देते हैं, लेकिन औसत को नीचे खींचते हैं। असंतोष बिखरा नहीं है- यह उत्तर-मध्य अंचल में सिमटा हुआ है।
तीनों आंकड़े 48 से 53% के बीच हैं। न कोई जबरदस्त लहर है न बड़ी नाराजगी। यह एक संतुलित, करीबी जनमत की तस्वीर है।
सत्ता पक्ष की बढ़त बारीक है। विधायक का चेहरा अहम रहेगा। और नतीजा करीब 111 स्विंग सीटों पर तय होगा।
द सूत्र मध्यावधि 2026 - thesootr Survey : हमने समझी 3.90 करोड़ लोगों की नब्ज
मध्यावधि 2026: रीवा संभाग की 22 सीटों पर जनता की राय, सीधी जिला सबसे चुनौतीपूर्ण
मध्यावधि 2026: सागर संभाग में विधायक से खुश, सरकार से नाराज जनता
मध्यावधि 2026: ग्वालियर संभाग में न बीजेपी आगे, न कांग्रेस मजबूत, स्विंग सीटों का गढ़ बना
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा जनमत सर्वे
ठीक इसी वक्त thesootr लेकर आया है एक बड़ा सर्वे। इस सर्वे (thesootr Survey) में 230 विधानसभाओं, 51 जिलों और 10 संभागों से डेटा इकट्ठा किया गया।
हमने पूछे सिर्फ तीन सवाल
2- BJP और डॉ. मोहन यादव की सरकार से संतुष्ट हैं या नहीं?
3- क्या कांग्रेस प्रदेश में active दिखती है?
376f2726-99a
विधायक को मिले 53.1% अंक
बता दें कि यह तस्वीर पूरे प्रदेश में एक जैसी नहीं है। शहडोल संभाग में विधायक संतुष्टि 65.2% तक पहुंची। वहीं ग्वालियर में यह गिरकर सिर्फ 31.8% रही। दोनों के बीच 33 अंक से ज्यादा का फर्क है। इसका मतलब यह है कि प्रदेश का औसत किसी एक सीट की असली तस्वीर नहीं दिखाता।
b34df3df-737
सरकार पर जनता बंटी हुई है
113 सीटों पर सरकार को 50% से ज्यादा समर्थन मिला। लेकिन 64 सीटों पर यह 40% से भी नीचे गिर गई। यानी हर चौथी-पांचवीं सीट पर सरकार के काम को लेकर जनता नाखुश है।
यह विधायक-सरकार अंतराल इस सर्वे की सबसे बड़ी बात है। लोग अपने विधायक को तो मान लेते हैं, पर सरकार के कामकाज पर राय बंटी हुई है। सरल शब्दों में- चेहरा स्वीकार, नीतियों पर सवाल।
madhyavdhi-2026
कांग्रेस को 48.2% ने सक्रिय माना
सर्वे के दौरान एक दिलचस्प बात भी सामने आई। जहां सरकार से ज्यादा नाराजगी है, वहां कांग्रेस (एमपी कांग्रेस) की सक्रियता कम दिखती है।
जहां राजनीतिक माहौल गर्म है, वहां दोनों पक्ष दिखते हैं। इसका मतलब- कांग्रेस असंतुष्ट इलाकों में उतनी मजबूत नहीं है, जितनी होनी चाहिए।
भाजपा और कांग्रेस के विधायकों की संतुष्टि लगभग बराबर
फर्क सरकार-संतुष्टि में है। भाजपा सीटों पर यह 50.6% है, कांग्रेस सीटों पर 45.3%। लोग दल की रेखा से ज्यादा अपने विधायक के काम पर राय बना रहे हैं।
उत्तर-मध्य में सबसे ज्यादा नाराजगी
दूसरी तरफ ग्वालियर, नर्मदापुरम, सागर और चंबल में असंतोष ज्यादा है। ये संभाग मिलकर 28.7% जवाब देते हैं, लेकिन औसत को नीचे खींचते हैं। असंतोष बिखरा नहीं है- यह उत्तर-मध्य अंचल में सिमटा हुआ है।
तो क्या है इसका मतलब
सत्ता पक्ष की बढ़त बारीक है। विधायक का चेहरा अहम रहेगा। और नतीजा करीब 111 स्विंग सीटों पर तय होगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यावधि 2026: रीवा संभाग की 22 सीटों पर जनता की राय, सीधी जिला सबसे चुनौतीपूर्ण
मध्यावधि 2026: सागर संभाग में विधायक से खुश, सरकार से नाराज जनता
मध्यावधि 2026: ग्वालियर संभाग में न बीजेपी आगे, न कांग्रेस मजबूत, स्विंग सीटों का गढ़ बना
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA