एमपी के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होंगी मेडिकल स्टाफ भर्तियां

Sourabh Bhatnagar | Jan 04, 2025, 13:01 IST
Share
nursing college
nursing college

मध्यप्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। बता दें एमपी में इस साल चार नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी हो रही है। इन मेडिकल का काम तेजी से चल रहा है।

मध्यप्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। बता दें एमपी में इस साल चार नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी हो रही है। इन मेडिकल का काम तेजी से चल रहा है। इन नए मेडिकल कॉलेजों को 150-150 सीटों के साथ शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ कॉलेजों के लिए मेडिकल टीचर्स और अन्य स्टाफ की भर्तियां भी जारी हैं। नए मेडिकल कॉलेज राजगढ़, बुधनी, मंडला और श्योपुर में शुरू होंगे।

अगले साल तक ही शुरू होने की संभावना

बता दें मौजूदा समय में 17 सरकारी और 13 प्राइवेट कॉलेज हैं। बीते साल से 12 जिलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज शुरू करने की प्रक्रिया भी जारी है। लेकिन इनके निर्माण और दूसरे कामों में अभी समय लगने की संभावना है। इसलिए इनके अगले साल तक ही शुरू होने की संभावना है।

मेडिकल कॉलेज लगभग तैयार

चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ. एके श्रीवास्तव के मुताबिक साल 2024-25 में मंदसौर, नीमच और सिवनी में तीन नए मेडिकल कॉलेज को शुरु किया गया है। अब चार नए मेडिकल कॉलेजों के भवन लगभग बनकर तैयार हो गए हैं। इसलिए इन्हें इसी साल से शुरु करने की तैयारी की जा रही है। दूसरे जिलों के मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण में तेजी लाने के लिए कहा गया है।

अभी इन शहरों में हैं मेडिकल कॉलेज

बता दें मौजूदा समय में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, विदिशा, रतलाम, दतिया, खंडवा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, सतना, सिवनी, मंदसौर, नीमच में मेडिकल कॉलेज हैं। जल्द ही बुदनी, मंडला, श्योपुर, सिंगरौली और राजगढ़ में मेडिकल कॉलेज शुरु हो जाएंगे।

कुल कितने हो जाएंगे मेडिकल कॉलेज

बता दें इन मेडिकल कॉलेज होने के बाद प्रदेश में कुल 21 सरकारी और 15 प्राइवेट कॉलेज हो जाएंगे। यानि कि कुल 36 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। वहीं 12 नए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज भी खुलने जा रहा है। इन सभी के खुलने के बाद एमपी में कुल 48 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • मेडिकल कॉलेज
  • भर्ती
  • जिला चिकित्सालय
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Medical
  • Recruitment
  • मेडिकल स्टाफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा