अजान की आवाज सुन गौतम टेटवाल ने रोका अपना भाषण, पढ़ा कलमा, विरोध शुरू

Sourabh Bhatnagar | Nov 27, 2024, 07:42 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गौतम टेटवाल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस वीडियो में वे एक कार्यक्रम के दौरान अजान की आवाज सुनते ही अपना भाषण बीच में रोक देते हैं।

देश में जहां 'बंटेंगे तो कटेंगे' जैसे बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं इस बीच मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गौतम टेटवाल एक मिसाल पेश की है। दरअसल, टेटवाल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस वीडियो में वे एक कार्यक्रम के दौरान अजान की आवाज सुनते ही अपना भाषण बीच में रोक देते हैं। अब लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो न केवल उनके धार्मिक सम्मान को दर्शाता है, बल्कि यह उनके विचारों की भी पुष्टि करता है।

'हमारी संस्कृति में सभी धर्मों का सम्मान है'

अजान समाप्त होने के बाद मंत्री गौतम टेटवाल मंच से यह संदेश देते हैं कि हमारी संस्कृति में सभी धर्मों का सम्मान करना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही वे अजान के शब्दों "ला इलाहा इलल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह" का उच्चारण करते हुए उनका अर्थ भी समझाते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि जैसे हम मुस्लिम धर्म का सम्मान करते हैं, वैसे ही गौ माता, गंगा और सनातन धर्म का भी सम्मान करना चाहिए।

अजान सुनकर मंत्री टेटवाल ने भाषण रोका, कार्यक्रम खत्म कर नरसिंह मंदिर भी पहुंचे
अजान सुनकर मंत्री टेटवाल ने भाषण रोका, कार्यक्रम खत्म कर नरसिंह मंदिर भी पहुंचे

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है, जब गौतम टेटवाल राजगढ़ जिले की ग्राम पंचायत मऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लगभग 1 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मंत्री ने इस दौरान अपने भाषण में भारतीय संस्कृति और धर्मों के सम्मान पर जोर दिया।

मंत्री का धार्मिक सम्मान पर संदेश

वीडियो में मंत्री गौतम टेटवाल कहते हुए दिखाई देते हैं, "जो कहता है कि उससे डरो, वह एक है, नेक काम करो। हमारी संस्कृति में सबका सम्मान है, और यही हम भी कहते हैं।" वे आगे कहते हैं, "सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया:" का अर्थ बताते हुए यह भी कहते हैं कि 'संपूर्ण पृथ्वी भगवान की है', यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इसके साथ ही वे ‘ला इलाहा इलल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह’ शब्दों का उच्चारण करते हुए यह बताते हैं कि सनातन संस्कृति सभी धर्मों और संस्कृतियों का समावेश करती है।

कांग्रेस नेता ने सराहा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र सिंह सोंधिया ने मंत्री टेटवाल के अजान के समय भाषण रोकने के कदम को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है। हालांकि, उन्होंने भाजपा की नीतियों पर सवाल भी उठाए। सोंधिया ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब मंत्री टेटवाल अजान के वक्त भाषण रोक रहे थे, तो उसी दिन भाजपा ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘साबरमती’ देखने के लिए 500 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। उन्होंने भाजपा की नीतियों में अंतर होने का आरोप भी लगाया, यह कहते हुए कि भाजपा अक्सर अपनी कथनी और करनी में भेद करती है।

संस्कृति बचाओ मंच ने किया विरोध

राजगढ़ में राज्यमंत्री ने मंच से 'ला इलाहा इल्लल्लाह मुहमदुर रसूलुल्लाह' का उच्चारण किया। इसके बाद, उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए सभी धर्मों के सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने इस बयान का विरोध किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़
  • संस्कृति बचाओ मंच
  • राज्यमंत्री गौतम टेटवाल
  • Gautam Tetwal
  • बंटेंगे तो कटेंगे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई