नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, एमपी से सिर्फ 800 किलोमीटर दूर
Sourabh Bhatnagar | May 29, 2025, 10:19 IST
mp-monsoon-arrival-2025-heavy-rain-june
भोपाल से 800 किलोमीटर दूर मानसून है, बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने से मध्य प्रदेश में जून के पहले सप्ताह में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में नौतपा के दौरान मानसून की पहले ही एंट्री हो गई है। अब एमपी वालों को इसका बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मानसून (Monsoon 2025) अभी राजधानी भोपाल से लगभग 800 किलोमीटर दूर है, लेकिन इस बार इसकी आगमन समय से पहले हो सकती है।
बता दें कि मुंबई में मानसून पहले ही सक्रिय हो चुका है और अब यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दंतेवाड़ा क्षेत्रों से होते हुए मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा डिप्रेशन मानसून की गति को बढ़ाएगा, जिससे मध्य प्रदेश में जून के पहले सप्ताह में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
मध्यप्रदेश में इस बार मई महीने में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल जिलों में अगले 24 घंटों में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग के जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।
प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ सक्रिय होने के कारण दक्षिणी इलाके के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, गुना, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, कटनी, दमोह और पन्ना जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि सिस्टम की सक्रियता के चलते अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। हालांकि गुरुवार को यह प्रणाली अन्य जिलों को प्रभावित करेगी। इसके प्रभाव से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
छत्तीसगढ़ में नौतपा के दौरान मानसून की पहले ही एंट्री हो गई है। सामान्यत: प्रदेश में मानसून 13 जून को पहुंचता है, लेकिन इस बार यह करीब 16 दिन पहले ही दस्तक दे चुका है। यह छत्तीसगढ़ के 64 साल के रिकॉर्ड में पहली बार हुआ है कि मानसून मई महीने में ही पहुंच गया है। इससे पहले सबसे जल्दी मानसून 1971 में 1 जून को प्रदेश में पहुंचा था।
वर्तमान में मानसून जगदलपुर तक पहुंच चुका है और अगले दो दिनों में यह रायपुर तक पहुँचने की संभावना है। इसके बाद मानसून अंबिकापुर की तरफ बढ़ेगा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का अनुमान है कि समय से पहले मानसून आने के कारण इस बार प्रदेश में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। बुधवार को प्रदेशभर में 1540 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
बता दें कि मुंबई में मानसून पहले ही सक्रिय हो चुका है और अब यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दंतेवाड़ा क्षेत्रों से होते हुए मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा डिप्रेशन मानसून की गति को बढ़ाएगा, जिससे मध्य प्रदेश में जून के पहले सप्ताह में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
मानसून का अभी का हाल और आने का अनुमान
भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाकों में फिलहाल प्री-मानसून की बारिश हो रही है। राजधानी में मंगलवार रात हुई तेज बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की औसत तारीख 16 जून है, जबकि भोपाल में यह लगभग 20 जून को दस्तक देता है। लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो डिप्रेशन में तब्दील होगा। यह स्थिति मानसून को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगी।
प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी
प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ सक्रिय होने के कारण दक्षिणी इलाके के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, गुना, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, कटनी, दमोह और पन्ना जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि सिस्टम की सक्रियता के चलते अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। हालांकि गुरुवार को यह प्रणाली अन्य जिलों को प्रभावित करेगी। इसके प्रभाव से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून
वर्तमान में मानसून जगदलपुर तक पहुंच चुका है और अगले दो दिनों में यह रायपुर तक पहुँचने की संभावना है। इसके बाद मानसून अंबिकापुर की तरफ बढ़ेगा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का अनुमान है कि समय से पहले मानसून आने के कारण इस बार प्रदेश में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। बुधवार को प्रदेशभर में 1540 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA