एमपी में मानसून की विदाई के बीच टीकमगढ़ में झमाझम बारिश, तवा डैम का जलस्तर बढ़ा
Sandeep Kumar | Sept 27, 2025, 18:07 IST
mp-monsoon-departure
मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी का दौर जारी है। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की बारिश भी जारी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
BHOPAL: मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी का दौर जारी है। शनिवार को टीकमगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली और घने बादल छा गए, जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में राहत मिली है। तवा डैम के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, क्योंकि डैम के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश हो रही है। इस कारण तवा डैम का एक गेट 5 फीट तक खोला गया है।
मौसम विभाग ने शनिवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिन इंदौर और जबलपुर संभाग में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जबकि भोपाल में बूंदाबांदी हो सकती है।
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मानसून की विदाई के बीच इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
प्रदेश के 11 जिलों से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है, जिनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम शामिल हैं। इसके अलावा उज्जैन, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्सों से भी मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से एक टर्फ गुजर रही है, जिसके कारण निचले हिस्से के जिलों में हल्की बारिश हो रही है।
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (27 सितंबर) : महाराष्ट्र और गुजरात में भी भारी बारिश, MP में चलेगी ठंडी हवा
अब तक प्रदेश में 119 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। प्रदेश में अब तक औसत 44.1 इंच बारिश हो चुकी है। 36.9 इंच बारिश का अनुमान था, यानी 7.2 इंच ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश 37 इंच है, जो पिछले सप्ताह पूरा हो चुका है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है। नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर से मानसून सबसे पहले विदा हुआ है। इन जिलों में 35 से 115 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश हुई है।
चंबल संभाग के श्योपुर में सामान्य 26.2 इंच के मुकाबले 56.6 इंच बारिश हुई, जो 115 प्रतिशत ज्यादा है। भिंड में 32.4 इंच, मुरैना में 37 इंच और नीमच में 42.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से अधिक है।
ये भी पढ़ें...राजस्थान मौसम अपडेट : दिन में गर्मी-रात में हल्की सर्दी, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम
ये भी पढ़ें...राजस्थान मौसम अपडेट : नए सिस्टम का असर, मानसून विदा फिर भी आज पांच जिलों में बारिश का अलर्ट
बारिश के कारण कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। भोपाल में 32.6°C, इंदौर में 32.8°C, ग्वालियर में 36.0°C, उज्जैन में 31.0°C और जबलपुर में 33°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने 28 और 29 सितंबर के लिए इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और उज्जैन संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
![14ff690b-9b8]()
तेज बारिश का अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मानसून की विदाई के बीच इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
मानसून की विदाई
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (27 सितंबर) : महाराष्ट्र और गुजरात में भी भारी बारिश, MP में चलेगी ठंडी हवा
अब तक एमपी में 44.1 इंच बारिश
चंबल संभाग के श्योपुर में सामान्य 26.2 इंच के मुकाबले 56.6 इंच बारिश हुई, जो 115 प्रतिशत ज्यादा है। भिंड में 32.4 इंच, मुरैना में 37 इंच और नीमच में 42.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से अधिक है।
ये भी पढ़ें...राजस्थान मौसम अपडेट : दिन में गर्मी-रात में हल्की सर्दी, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम
ये भी पढ़ें...राजस्थान मौसम अपडेट : नए सिस्टम का असर, मानसून विदा फिर भी आज पांच जिलों में बारिश का अलर्ट
आज का तापमान
आगे का मौसम
14ff690b-9b8
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj