लाड़ली बहना की राशि नहीं बढ़ेगी, मानसून सत्र में बढ़ोतरी का प्रावधान नहीं

Pratibha ranaa | Jul 01, 2024, 15:09 IST
Share
डॉ. मोहन यादव
डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला बजट 3 लाख 65 हजार करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस महिलाओं पर ही रहने वाला है। महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर सरकार 80 हजार करोड़ खर्च करेगी।

मध्‍य प्रदेश में आज यानी 1 जुलाई से शुरू होने वाले इस सत्र में डॉ. मोहन यादव सरकार वर्ष 2024-25 के लिए तीन जुलाई को बजट पेश करेगी। यह बजट 3 लाख 65 हजार करोड़ से ज्यादा का हो सकता है।

राज्य सरकार के फुल बजट में भी सबसे ज्यादा फोकस महिलाओं पर ही रहने वाला है। हालांकि मोहन सरकार फिलहाल लाड़ली बहना की राशि नहीं बढ़ाएगी। पहले बजट में लाड़ली बहनों के लिए 1250 रु. का ही प्रस्ताव रखा गया है।

फिलहाल नहीं बढ़ेगी लाड़ली बहना की राशि

लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1250 रु. के हिसाब से ही बजट प्रावधान किया गया है। यानी फिलहाल राशि नहीं बढ़ने वाली है।

दूसरा सबसे ज्यादा फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर

मध्‍य प्रदेश बजट सत्र में दूसरा सबसे ज्यादा फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा। मध्य प्रदेश सरकार अब बजट में 15000 करोड़ और रखेगी। वहीं प्रदेश के 55 सरकारी कॉलेजों को पीएम उत्कृष्टता कॉलेज के रूप में विकसित करने 485 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

8 सरकारी विवि में इंफ्रास्ट्रक्चर लिए पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत भी 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 10 हजार करोड़ की 60 से अधिक इकाइयों की शुरुआत हुई।

इससे 17 हजार को रोजगार की उम्मीद बनी है। एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मप्र को मिल चुके हैं। इनको जमीन पर उतारने का रोडमैप बन रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही नई औद्योगिक नीति सामने आएगी।

अयोध्या में मप्र की धर्मशाला जल्द बनेगी

प्रदेश में धार्मिक स्थलों के सुधार का काम भी जल्द ही शुरू होगा। अयोध्या में मप्र की धर्मशाला बनाई जाएगी। इसके अलावा 1450 किमी लंबे रामवन गमन पथ के निर्माण की भी तैयारी शुरू होने वाली है।

मानसून सत्र में पेश होंगे 11 विधेयक

कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश स्थानीय प्राधिकरण ( निर्वाचन अपराध ) अधिनियम 1964 (अद्यतन 2014 ) में संशोधन विधेयक, मध्य प्रदेश नगर पालिका ( संशोधन ) विधेयक 2024 और मध्य प्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह विधेयक, 2024 को विधानसभा में पुर्नस्थापित करने की मंजूरी दी जा चुकी है।

विधायकों ने भेजे कुल 4500 प्रश्न

एक जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विधायकों ने कुल 4500 प्रश्न भेजे हैं। इनमें करीब 70% ही ऑनलाइन मिले हैं। अब प्रश्न भेजने की तारीख खत्म हो गई है।

ऐसा रहेगा मानसून सत्र

प्रदेश के मानसून सत्र की बैठकें 1 से 5 जुलाई तक लगातार चलेंगी। 6 और 7 जुलाई को शनिवार-रविवार के चलते अवकाश रहेगा। इसके बाद 13-14 जुलाई और 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। लोकसभा चुनावों के बाद होने वाला यह सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मप्र मानसून सत्र
  • 1 जुलाई से मप्र मानसून सत्र
  • प्रिंटेड बुकलेट में  मप्र मानसून सत्र
  • MP Budget 2024
  • MP monsoon session of assembly
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि