MP Monsoon Update : आज 35 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश! जानिए आपके जिले का क्या रहेगा हाल
Raj Singh | Oct 11, 2024, 08:26 IST
the sootr
मध्य प्रदेश के 35 जिलों में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि 12 अक्टूबर को पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश से 12 अक्टूबर को मानसून के पूरी तरह से विदा होने की संभावना है। मानसून के दो सिस्टम एक्टिव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज, 11 अक्टूबर को 35 जिलों में बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है कि प्रदेश के 34 जिलों से मानसून विदा हो चुका है, जबकि 21 जिलों से अभी विदा होना बाकी है, लेकिन विभाग की मानें तो 12 अक्टूबर को शेष जिलों से मानसून विदा हो जाएगा।
मानसून की विदाई के दौरान सक्रिय हुए दो सिस्टम के कारण दो दिन में करीब 20 जिलों में बारिश हुई है। इनमें कई जिले ऐसे हैं, जहां से मानसून पहले ही विदा हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी भोपाल, इंदौर समेत 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार आने वाले दिनों में कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल जाएगा। यह सिस्टम आगे बढ़ेगा। इसके कारण मप्र में गरज-चमक के साथ बौछारों और हल्की बारिश का दौर चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में बारिश जैसे हालात बने हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, सिवनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में हल्की गरज-चमक, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। जबकि इसके ठीक उलट ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर समेत बाकी के जिलों में तेज धूप निकल सकती है।
ये भी खबर पढ़िए... MP Monsoon Update: प्रदेश से विदा होने लगा मानसून, 11 साल में चौथी बार 10 अक्टूबर से पहले लौटा
प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर,नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिले से मानसून की विदाई हो चुकी है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने अगले 3 दिन यानी, 11, 12 और 13 अक्टूबर तक प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर भी जानकारी साझा की है। विभाग के मुताबिक, 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है लेकिन दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा।
35 जिलों में गरज-चमक
यहां होगी बारिश
ये भी खबर पढ़िए... MP Monsoon Update: प्रदेश से विदा होने लगा मानसून, 11 साल में चौथी बार 10 अक्टूबर से पहले लौटा
मानसून विदाई वाले ये हैं जिले
20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA