MP monsoon update : प्रदेश में अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले में मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Jul 11, 2024, 07:30 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-11T071625.730
एमपी में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी दी हैं।‌ मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटा की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर वापसी कर रहा है। आज 11 जुलाई से 14 जुलाई के बीच तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ( monsoon rain ) का सिलसिला जारी है, लेकिन इसका कम ही असर दिख रहा है। बुधवार को अधिकांश जिलों में पानी नहीं गिरा। राजधानी भोपाल में हल्की बारिश हुई, उसके बाद तेज धूप निकल आई। जिन क्षेत्रों में बारिश हो रही है वहां पर चक्रवाती परिसंचरण तंत्र और ट्रफ लाइन सक्रिय होने के कारण बारिश हुई।



ये खबर भी पढ़िए...News Strike : क्या BJP की मंशा पर रामनिवास रावत को नहीं था भरोसा? इस्तीफा देने में किस बात का डर?



चक्रवाती परिसंचरण तंत्र ?

चक्रवात निम्नदाब के केंद्र होते हैं जिनके चारों तरफ संकेंद्रीय समदाब रेखाएं विस्तृत होती हैं। परिधि से केंद्र की तरफ जाने पर वायुदाब कम होता जाता है परिणामस्वरूप परिधि से केंद्र की ओर तेज हवाएं चलने लगती हैं। कोरियालिस बल के प्रभाव से ये हवाएं चक्राकार घूमने लगती हैं।



159db027-460


ये खबर भी पढ़िए...सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस योजना का मिलेगा लाभ



क्या होता है ट्रफ लाइन ?

पाकिस्तान व राजस्थान के बीच के क्षेत्र में जब लो प्रेशर सिस्टम बनता है, तब उससे निकलने वाली रेखा टर्फ लाइन कहलाती है। यह लाइन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ दोनों ओर से हवाएं खींचती है। इस वजह से मानसून सक्रिय होता है।



इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

बुधवार को भोपाल, ग्वालियर, दमोह, पचमढ़ी और शिवपुरी में बारिश हुई। वहीं कई जिलों में तेज धूप भी खिली। शाम तक दमोह में सवा इंच और भोपाल में आधा इंच से अधिक पानी गिरा। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर जिला में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश की अधिकांश जिलों में बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है।



ये खबर भी पढ़िए...Ujjain news : लव मैरिज के बाद अलग हुए पति- पत्नी के विवाद में सड़क पर दो परिवारों में मारपीट, महिलाओं को घर से खींचकर पीटा



कैसा रहेगा 11-12 जुलाई का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जुलाई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह पानी की बौछारों से लोगों को राहत मिलेगी।



पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाई मौसम को प्रभावित कर रही है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात को मौसम बिगड़ेगा।



e37859e0-c54


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr




Tags:
  • मौसम विभाग की भविष्यवाणी
  • मौसम विभाग
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • एमपी मौसम विभाग
  • मौसम विभाग का अनुमान
  • मौसम विभाग की चेतावनी
  • मध्यप्रदेश मौसम विभाग
  • MP monsoon Update