Ujjain news : लव मैरिज के बाद अलग हुए पति- पत्नी के विवाद में सड़क पर दो परिवारों में मारपीट, महिलाओं को घर से खींचकर पीटा

Vikram Jain | Jul 11, 2024, 24:58 IST
Share
MP Ujjain fight between two families dispute between husband and wife
MP Ujjain fight between two families dispute between husband and wife

मध्य प्रदेश के उज्जैन में लव मैरिज करने वाले पति-पत्नी का झगड़ा सड़क पर आ गया। जिसके बाद दोनों परिवारों में लाठियां-पत्थर चल गए। महिलाओं को पीटा गया। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में एफआईआर कराई है।

Ujjain news

मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी का झगड़ा सड़क पर आ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार के लोग भी आमने-सामने आ गए और बीच रोड पर लाठियां-पत्थर चल गए। महिलाओं तक को घर से बाहर खींचकर उनसे मारपीट की गई। दो परिवारों के हुई मारपीट का सीसीटीवी कैद हुई है। जिसका वीडियो सामने आया है। पूरा मामला पंवासा क्षेत्र का है।

अपने बेटे से मिलने पति के घर पहुंची थी पत्नी

बताया जा रहा है कि लव मैरिज के बाद पति-पत्नी अलग हो गए थे। एक बच्चा पति और दूसरा पत्नी ने अपने साथ रखा। पत्नी अपने बेटे से मिलने पति के घर पहुंची तो झगड़ा हो गया। इस दौरान पति-पत्नी का विवाद सड़क पर आ गया। दोनों परिवार के लोग भी आमने-सामने आ गए और बीच रोड पर लाठियां और पत्थर चल गए। महिलाओं को घर से बाहर खींचकर पीटा। दोनों पक्षों ने थाने में एफआईआर कराई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur Crime News : मातम में बदलीं शादी की खुशियां , बारातियों ने दुल्हन के भाई को मारा चाकू , वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

दोनों पक्षों ने थाने में कराई एफआईआर

पंवासा थाना पुलिस के मुताबिक पांड्या खेड़ी में रहने वाले संदीप और खुशी की 5 साल पहले लव ‎मैरिज हुई थी। उनके डेढ़ और तीन साल के दो बेटे हैं। बाद ‎में विवाद के चलते संदीप और खुशी दोनों अलग हो‎ गए। एक बच्चा संदीप के साथ और दूसरा खुशी के साथ रहता है।

पुलिस ने आगे बताया कि खुशी अपने बेटे से ‎मिलने के लिए गई थी, तब भी झगड़ा हुआ था। इसकी एफआईआर दोनों पक्षों ने थाने में कराई। इसी ‎मामले में मंगलवार सुबह पांड्याखेड़ी ‎में संदीप और उसके परिवार के लोग खुशी के घर पहुंच गए। मारपीट की और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उज्जैन क्राइम न्यूज
  • दो परिवारों में मारपीट
  • सड़क पर पति-पत्नी का झगड़ा
  • दो परिवारों में जमकर मारपीट
  • उज्जैन मारपीट का वीडियो
Weather Update: मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम: राजस्थान में चढ़ा पारा, MP-CG में भी बढ़ी गर्मी

By Amresh Kushwaha

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!