दोस्ती में दिया धोखा, घुमाने के बहाने दोस्त ने किया नाबालिग से रेप
Vikram Jain | Dec 30, 2024, 22:13 IST
नर्मदापुरम में नाबालिग से रेप का मामला। Photograph: (the sootr)
नर्मदापुरम में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने घुमाने के बहाने लड़की को साथ ले गया फिर निर्माणाधीन मकान में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के देहात थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 24 साल के दोस्त ने दोस्ती में धोखा देते हुए 15 साल की नाबालिक दोस्त से दुष्कर्म किया फिर उसे घर ले जाकर छोड़ दिया। युवक ने प्यार का झांसा देकर लड़की के साथ गलत काम किया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने पिता को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता और परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में देहात थाना पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। 15 साल की पीड़िता ने आठवीं तक पढ़ाई की है, लड़की की मां की मौत हो चुकी है। नाबालिग लड़की पलासडोह निवासी अजय पिता बारेलाल जराने (24 साल) को करीब 2 साल से जानती है। दोस्त बनकर अजय ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इस बीच 28 दिसंबर को वह पीड़िता के घर पहुंचा और उसे घुमाने के लिए ले गया फिर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक घूमने के बाद नाबालिग लड़की ने जब दोस्त अजय से वापस घर छोड़ने के लिए कहा तो वह उसे लेकर मालाखेड़ी के एक निर्माणधीन घर में लेकर पहुंचा और वहां उसके साथ रेप किया, इसके बाद आरोपी ने उसे वापस गांव में घर लाकर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत कर घटनाक्रम अपने पिता को बताया।
केस दर्ज,
मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी अजय के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 64 BNS, 5/6 पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानें पूरा मामला
निर्माणधीन मकान में किया रेप
केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj