मध्य प्रदेश में लागू हुई नई व्यवस्था, लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम

Sandeep Kumar | Apr 20, 2025, 20:01 IST
mp-new-scheme-aadhaar
मध्य प्रदेश सरकार ने योजनाओं में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। अब लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने के लिए अपना आधार पंजीयन बताना होगा।

MP NEWS: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। अब जिन विद्यार्थियों को लैपटॉप, साइकिल वितरण जैसी योजनाओं का लाभ मिलना है, उनके लिए आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है। इसके तहत, योजना का लाभ उठाने के लिए अब आधार पंजीकरण की जानकारी देनी होगी।



आधार कार्ड से फर्जीवाड़े पर लगाम

इस नई व्यवस्था से राज्य के लाखों लोग लाभान्वित होंगे। लाभार्थी का आधार नंबर सिस्टम में दर्ज होगा। एक क्लिक पर यह पता चल सकेगा कि कोई व्यक्ति गलत तरीके से योजना का लाभ तो नहीं ले रहा है। इससे न सिर्फ फर्जीवाड़े को रोका जाएगा, बल्कि सब्सिडी और अन्य सरकारी सेवाओं का वितरण भी पारदर्शी और सटीक होगा।



ये खबर भी पढ़िए... समर स्पेशल ट्रेन: रीवा को चर्लपल्ली से जोड़ेगी ये ट्रेन, गुजरेगी भोपाल मंडल से



ये खबर भी पढ़िए... गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में सीएम डॉ. मोहन यादव ने छोड़े दो चीते पावक और प्रभास



आधार पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड पंजीकरण के लिए आवेदकों को कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यदि आवेदक बच्चा है, तो माता-पिता या अभिभावक की सहमति की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, एमपी शिक्षा बोर्ड से जारी 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र, अंकसूची आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। फोटोयुक्त दस्तावेजों में राशन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य वैध दस्तावेजों का प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा।



ये खबर भी पढ़िए... CM एक्सीलेंस अवॉर्ड: मध्य प्रदेश के 14 अधिकारियों और शिक्षकों को मिलेगा सम्मान



इससे क्या लाभ होगा?

इस नई व्यवस्था से योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी और फर्जी लाभार्थियों को बाहर किया जा सकेगा। इससे सरकार को भी योजनाओं के सही कार्यान्वयन में मदद मिलेगी।



ये खबर भी पढ़िए... मंदिर के नीचे चट्टान से टपक रहा बूंद-बूंद पानी, बुझा रहा लोगों की प्यास







Tags:
  • MP News
  • आधार कार्ड
  • मध्य प्रदेश
  • सब्सिडी
  • लैपटॉप