MP में बदलेगी तहसील, जिला और संभाग की सीमाएं, जानिए क्या है सरकार का प्लान

प्रदेश में सीमाओं के परिवर्तन से कई जिलों के कई क्षेत्र दूसरे जिलों में शामिल हो जाएंगे। प्रदेश सरकार का कहना है कि यह सीमा परिवर्तन जन सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाएगा। 

Advertisment
author-image
Aparajita Priyadarshini
New Update
MP News mohan yadav Tehsil district division boundaries mp government latest news The Sootr
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP NEWS : मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है। सरकार के इस बदलाव का असर जनसामान्य पर सीधा पड़ेगा। सरकार ने प्रारंभिक तौर पर इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है।

दरअसल, सरकार ने प्रदेश में थानों की सीमाओं में परिवर्तन कराने के बाद अब विकासखंड, जिला और संभाग की सीमाओं में परिवर्तन कराने जा रही है। इसके लिए जल्द ही आयोग का गठन किया जाएगा। सीमाओं के परिवर्तन से कई जिलों के कई क्षेत्र दूसरे जिलों में जा सकेंगे। प्रदेश सरकार का तर्क है कि यह सीमा परिवर्तन जन सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाएगा। 

55 जिलों में साइबर तहसील व्यवस्था

प्रदेश के सभी 55 जिलों में साइबर तहसील व्यवस्था लागू कर दी, जिसमें नामांतरण के लिए पटवारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। संपत्ति के पंजीयन के लिए साथ नामांतरण भी हो जाएगा।

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए शोर मचाने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र धार्मिक स्थलों से हटवाए गए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित उपयोग को प्रतिबंधित करने के साथ 32 हजार से अधिक लाउड स्पीकरों को हटवाया गया।

मध्य प्रदेश जिला CM Mohan Yadav MP तहसील सीएम मोहन यादव