मैहर : पुलिस ने BJP नेता का निकाला जुलूस, पुलिसकर्मी को मारा था थप्पड़
Raj Singh | Oct 16, 2024, 09:13 IST
the sootr
बीजेपी नेता को पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाजार में घुमाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद लोगों ने पुलिस से कहा था कि इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सत्ता के नशे में चूर नेता के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है और आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला है।
बता दें कि यह पूरी घटना मध्य प्रदेश के मैहर जिले की है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बीजेपी नेता ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने वाला शख्स बीजेपी का मंडल उपाध्यक्ष बताया जा रहा है, जबकि उसकी पत्नी वार्ड-12 से पार्षद है।
सरेआम पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने वाले बीजेपी नेता का नाम अरुण चौरसिया बताया जा रहा है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बीच बाजार में जुलूस निकाला। आरोपी को सबक सिखाने के लिए बीच सड़क जुलूस निकालने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी खबर पढ़िए... MP में नेताओं के बेटों की गुंडागर्दी? अब कांस्टेबल को मारा थप्पड़
दरअसल मैहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान आरोपी शराब के नशे में था और अपने दोस्तों के साथ बीच सड़क पर डांस करने लगा। इससे वहां ट्रैफिक जाम हो गया, वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने अरुण चौरसिया को आगे बढ़ने को कहा, जिस पर आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर मामला शांत कराया।
आरोपी अरुण चौरसिया की पत्नी अर्चना चौरसिया वार्ड 12 से निर्दलीय पार्षद है। हालांकि, बाद में उसने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया। इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान अरुण चौरसिया भी भाजपा में शामिल हो गए। अरुण चौरसिया भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। बता दें कि अरुण चौरसिया मैहर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष भोला चौरसिया के बेटे हैं।
बता दें कि यह पूरी घटना मध्य प्रदेश के मैहर जिले की है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बीजेपी नेता ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने वाला शख्स बीजेपी का मंडल उपाध्यक्ष बताया जा रहा है, जबकि उसकी पत्नी वार्ड-12 से पार्षद है।
आरोपी का नाम अरुण चौरसिया
ये भी खबर पढ़िए... MP में नेताओं के बेटों की गुंडागर्दी? अब कांस्टेबल को मारा थप्पड़
नशे में था अरुण चौरसिया
आरोपी की पत्नी है पार्षद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari