/sootr/media/media_files/2025/03/07/lCwfKEcQzDZ7sArgY5ka.jpg)
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में होली से पहले मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं शनिवार से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट के कारण शनिवार को भी रात में हल्की ठंड रहेगी, लेकिन उसके बाद तापमान सामान्य हो जाएगा और धूप के साथ ही तेज हवाओं का दौर खत्म हो सकता है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो दिन में तो कड़ाके धूप रहती है, लेकिन रात में ठंडी हवा चलती है। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान बालाघाट में 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मंडला में 8.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे कम तापमान शनिवार को कल्याणपुर (शहडोल) 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के मैहर जिले की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शामिल रही है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज करने में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 80 दर्ज हुआ। वहीं विदिशा की हवा सबसे खराब रही, यहां का AQI 112 दर्ज किया गया। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो उज्जैन में 89, रतलाम में 92 और मंदसौर में 99 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश में 8 मार्च यानी शनिवार को मौसम में ठंडक होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग मुताबिक प्रदेश में ठंडी हवा चलने का अनुमान है। राज्य में उत्तरी हवा चल रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण ठंडक आ रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार से राज्य में पश्चिमी और पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं के कारण पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही राज्य में तीन दिनों से चल रही ठंड का दौर भी खत्म हो सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक