एमपी के सात प्रमुख शहरों के बीच बनाए जाएंगे ऑक्सीजन पार्क, सरकार ने बनाया प्लान

Reena Sharma Vijayvargiya | May 24, 2025, 12:14 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्यप्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधार के लिए एक बड़ी पहल की है। राज्य के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, सतना, और उज्जैन में बड़े पैमाने पर घने जंगलों के रूप में ऑक्सीजन पार्क बनाए जाएंगे।

MP News : मध्यप्रदेश सरकार ने अपने प्रमुख शहरों के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए एक व्यापक और प्रभावशाली योजना शुरू की है। इसके तहत राज्य के सात बड़े शहरों के बीच बड़े पैमाने पर घने जंगल, ऑक्सीजन पार्क स्थापित किए जाएंगे। यह योजना राष्ट्रीय स्वच्छ हवा कार्यक्रम के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही है, जिसका मुख्य लक्ष्य शहरों की हवा की गुणवत्ता में सुधार करना और पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाना है।

खबर यह भी : Free Classified : भोपाल में IT पार्क के पास 4 BHK डुप्लेक्स बंगला किराए पर उपलब्ध है

इन ऑक्सीजन पार्कों में पचास से साठ हजार पौधें लगाए जाएंगे और इसलिए इन्हें ऑक्सीजन पार्क कहा जाएगा,क्योंकि इन हजारों पेड़ों से निकलने वाली ऑक्सीजन से शहरों की हवा में ताजगी आएगी और प्रदूषण कम होगा।

खबर यह भी : Jobs in Bhopal : भोपाल के ग्लोबल स्किल पार्क में नौकरी का मौका, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

विशाल जंगलों का होगा विकास

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, सतना और उज्जैन को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए चुना है। इन सात शहरों के बीच विशाल जंगलों का विकास होगा, जो प्रदूषण को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे। पहले से मौजूद पार्कों को भी इस योजना के तहत ऑक्सीजन पार्क में बदला जाएगा ताकि उनकी क्षमता और प्रभावशीलता बढ़ सके।

खबर यह भी : सौगात: भोपाल में हो रही है औद्योगिक पार्क की स्थापना, हज़ारों लोगों को मिलेगा रोजगार

देश में ऑक्सीजन पार्क का उदाहरण

भारत में ऑक्सीजन पार्क की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से हुई थी, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पहले ऑक्सीजन पार्क का शुभारंभ किया था। इसके बाद राजस्थान और उत्तरप्रदेश में भी ऐसे पार्क बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश अब इस सूची में शामिल होने जा रहा है।

खबर यह भी : पीएम मित्र पार्क योजना में एमपी को मिली मंजूरी, एविएशन सेक्टर में 2000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव

ऑक्सीजन पार्क (oxygen park) से जुड़ी मुख्य बातें

कुल पेड़ों की संख्या :- लगभग 50,000 से 60,000 पेड़

योजना के अंतर्गत शहर :- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, सतना, उज्जैन

उद्देश्य :- प्रदूषण कम करना, तापमान नियंत्रित करना, हवा की गुणवत्ता बढ़ाना

योजना के तहत सुधार :- मौजूदा पार्कों का ऑक्सीजन पार्क में विकास

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • भोपाल
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • जबलपुर
  • ग्वालियर
  • सरकार
  • सतना
  • oxygen
  • पेड़
  • park
  • ऑक्सीजन
  • गुणवत्ता
  • सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि