एमपी के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे रायपुर, विधायक देवेंद्र यादव से सेंट्रल जेल में की मुलाकात, साय सरकार पर साधा निशाना

Sandeep Kumar | Sept 19, 2024, 24:15 IST
Share
WhatsApp Image 2024-09-19 at 00.07.26
WhatsApp Image 2024-09-19 at 00.07.26

जीतू पटवारी ने कहा कि देवेंद्र की रगों में भी कांग्रेस का खून है। वे सभी परिस्थितियों से लड़ लेंगे। जीतू ने कहा है कि देवेंद्र यादव को उनके परिजनों से मिलने नहीं दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (MP PCC Chief Jitu Patwari ) बुधवार, 18 सितंबर को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ( MLA Devendra Yadav ) से मिलने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। इस दौरान पटवारी ने कहा कि देवेंद्र की रगों में भी कांग्रेस का खून है। वे सभी परिस्थितियों से लड़ लेंगे। जीतू ने कहा है कि देवेंद्र यादव को उनके परिजनों से मिलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने विष्णुदेव साय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जहां भी बीजेपी की सरकार है, वहां इस तरह की घटनाएं होती हैं।

पिछले 8 महीने में एक भी काम नहीं हुआ

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि 2023 में छत्तीसगढ़ में जिस भावना से बीजेपी की सरकार को चुना गया था। मोदी की गारंटी को लेकर लोगों के बीच में गए थे। पिछले 8 महीने में एक भी काम उस भावना से नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में तानाशाही, बदलापुर चल रही है, जिसकी वजह से देवेंद्र यादव (Devendra Yadav ) जेल में हैं। कांग्रेस उस विचार की पार्टी है, जो गांधीवादी (Gandhian ) तरीके से लड़ती है।

सचिन पायलट भी कर चुके हैं मुलाकात

इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट (Sachin Pilot ), पूर्व सीएम भूपेश बघेल, डॉ. चरण दास महंत समेत प्रदेश के सीनियर नेताओं ने भी देवेंद्र यादव से मुलाकात की थी। बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव 17 अगस्त से जेल में बंद हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • जीतू पटवारी
  • रायपुर
  • भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती