मालवा से बुंदेलखंड तक एमपी में बनेंगे 11 इंडस्ट्रियल पार्क, Gen Z के लिए हजारों नौकरियों का रास्ता साफ

Sourabh Bhatnagar | Aug 24, 2026, 13:25 IST
mp industrial park news
मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी है। सरकार 9 हजार 47 एकड़ में 11 प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क बनाएगी। इन पार्कों में निवेशकों को तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। इससे निवेश बढ़ने और रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • MP में 9 हजार 47 एकड़ में 11 नए औद्योगिक पार्क प्रस्तावित हैं।
  • निवेशकों को तैयार सुविधाओं वाला प्लग एंड प्ले मॉडल मिलेगा।
  • इन पार्कों पर 8144 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
  • बुंदेलखंड, मालवा सहित सभी क्षेत्रों में पार्क विकसित होंगे।
  • उद्योगों के साथ रोजगार बढ़ाने पर सरकार का फोकस है।

MP में बनेंगे 11 औद्योगिक पार्क

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को तेज करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रदेश में 11 नए प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे।



इन पार्कों के लिए सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेज दिए हैं। यह प्रस्ताव भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत भेजे गए हैं।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर यह योजना आगे बढ़ाई जा रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में नए निवेश को आकर्षित करना है।



इन औद्योगिक पार्कों में निवेशकों को पहले से तैयार सुविधाएं मिलेंगी। इससे उद्योग लगाने में समय और खर्च दोनों कम होंगे।



सामान्य तौर पर किसी कंपनी को उद्योग शुरू करने के लिए जमीन, बिजली, सड़क और अन्य सुविधाएं तैयार करनी पड़ती हैं। प्लग एंड प्ले मॉडल में यह सुविधाएं पहले से उपलब्ध रहेंगी।



0e3a6a36-fbf


9000 एकड़ में होगा विकास

सरकार ने पहले चरण में 11 औद्योगिक पार्कों का प्रस्ताव तैयार किया है। इनका कुल क्षेत्रफल 9047.08 एकड़ बताया गया है।



इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 8144 करोड़ रुपए रखी गई है। सरकार को उम्मीद है कि इससे प्रदेश में बड़े निवेश आ सकते हैं।



नए उद्योग लगने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरियां मिलने की संभावना है।



सरकार ने इन पार्कों के लिए प्रदेश के सभी हिस्सों को ध्यान में रखा है। इसका उद्देश्य औद्योगिक विकास को पूरे राज्य में फैलाना है।



1e91f158-d93


किन सेक्टरों पर रहेगा फोकस

इन औद्योगिक पार्कों (Industrial Corridor) में कई बड़े क्षेत्रों को बढ़ावा देने की योजना है। इनमें टेक्सटाइल, फार्मा, ऑटोमोबाइल और रिन्यूएबल एनर्जी शामिल हैं।



इसके अलावा सेमीकंडक्टर, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे आधुनिक सेक्टर भी शामिल किए जाएंगे। एवीजीसी यानी एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स क्षेत्र पर भी ध्यान दिया जाएगा।



धार के भैंसोला औद्योगिक पार्क को टेक्सटाइल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। यह पीएम मित्रा पार्क से जुड़ा विस्तार होगा।



सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश में उद्योगों का नेटवर्क मजबूत होगा। साथ ही नए कारोबारियों को भी अवसर मिलेंगे।



हर अंचल में पहुंचेगा उद्योग

सरकार ने औद्योगिक पार्कों के चयन में क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा है। इसका फायदा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों को मिलने की उम्मीद है।



प्रस्तावित पार्क बुंदेलखंड, विंध्य, महाकौशल, चंबल और मालवा क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। इससे केवल बड़े शहरों तक उद्योग सीमित नहीं रहेंगे।



अधिकारियों के अनुसार, इन क्षेत्रों में उद्योग आने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। छोटे कारोबार (मध्य प्रदेश निवेश नीति) और सप्लाई नेटवर्क को भी फायदा हो सकता है।



कहां-कहां बनेंगे पार्क (MP investment opportunities)

प्रस्तावित 11 औद्योगिक पार्कों में अवंतिका इंडस्ट्रियल सेंटर उज्जैन में बनाया जाएगा। इसके अलावा धार के भैंसोला में भी पार्क विकसित होगा।



देवास-शाजापुर क्षेत्र में पिपलरावां-पालीकालन औद्योगिक पार्क (मध्य प्रदेश निवेश) प्रस्तावित है। रतलाम के पलसोड़ी में भी नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा।



सीहोर में आष्टा इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाया जाएगा। सागर में मसवासी ग्रांट और गुना में चैनपुरा क्षेत्र को शामिल किया गया है।



ग्वालियर के मोहना, जबलपुर के धरमपुरा, कटनी के सिमरा और रीवा के शिवसागर में भी औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे।



mp industrial park

निवेश और रोजगार पर नजर

मध्य प्रदेश सरकार लंबे समय से राज्य को निवेश के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की कोशिश कर रही है।



प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। तैयार सुविधाओं के कारण कंपनियां जल्द उत्पादन (Industrial Corrido) शुरू कर सकेंगी।



इससे नए उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। खासकर युवाओं के लिए नए काम के मौके बनने की उम्मीद है।



हालांकि, इन परियोजनाओं की सफलता जमीन पर होने वाले निवेश और उद्योगों की भागीदारी पर निर्भर करेगी।



FAQ

  1. 1. मध्य प्रदेश में कितने प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे?
    मध्य प्रदेश में पहले चरण में 11 प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनका क्षेत्रफल करीब 9047 एकड़ होगा।
  2. 2. प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क क्या होते हैं?
    प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क ऐसे क्षेत्र होते हैं, जहां उद्योग लगाने के लिए जरूरी सुविधाएं पहले से तैयार रहती हैं। इससे कंपनियां जल्दी अपना उत्पादन शुरू कर सकती हैं।
  3. 3.मध्य प्रदेश में औद्योगिक पार्कों से रोजगार कैसे बढ़ेगा?
    नए उद्योग लगने से उत्पादन इकाइयां स्थापित होंगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीएम ने सतगढ़ी में इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास किया, हजारों को रोजगार का दावा



इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, ग्वालियर-दिल्ली का करेंगे दौरा



RIPA से मिलेगा ग्रामीण युवाओं को रोजगार, हर ब्लॉक में बनेंगे दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, सीएम भूपेश लांच की नई योजना



इंडस्ट्री में मंडीदीप से आगे निकली राजधानी: 51 नए हब्स के साथ बदला भोपाल का इंडस्ट्रियल नक्शा







Tags:
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • रोजगार
  • Industrial Corridor
  • मध्य प्रदेश निवेश
  • मध्य प्रदेश निवेश नीति
  • MP investment opportunities
  • industrial park