MP NEWS : लेडी पुलिस ऑफिसर के साथ कांस्टेबल गायब , दोनों सस्पेंड

लोकसभा चुनाव में वोटिंग वाले दिन महिला एएसआई और आरक्षक ने साथ में पेट्रोलिंग की। चुनाव ड्यूटी करने के बाद दोनों वापस ही नहीं लौटे। दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा है।

Advertisment
author-image
Marut raj
एडिट
New Update
MP Police ASI constable love story the sootr द सूत्र
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

भोपाल. एक महिला एएसआई और आरक्षक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने ( MP Police ) आया है। दोनों ही लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) की ड्यूटी के बाद वापस नहीं लौटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईजी ने दोनों को ही सस्पेंड कर दिया है।

महिला एएसआई की गुमशुदगी दर्ज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला एएसआई और आरक्षक प्यार के फेर में फरार हो गए हैं। दोनों चुनाव ड्यूटी करने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे, जिसके बाद महिला एएसआई की गुमशुदगी दर्ज ( female ASI ) कराई गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। फिलहाल दोनों ही पुलिसकर्मियों को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है।

दोनों ने किया मोबाइल बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईजी दफ्तर में पदस्थ महिला एएसआई और आरक्षक की 7 मई को चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान के दिन दोनों ने साथ में पेट्रोलिंग की। चुनाव ड्यूटी करने के बाद वापस ही नहीं लौटे। दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा है। इसके बाद एएसआई ( Gwalior ASI ) के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना ( IG Arvind Saxena ) से मुलाकात की और बताया कि उनकी बेटी ( ग्वालियर एएसआई )और सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग जाति की वजह से वह राजी नहीं हुए। महिला एएसआई कांस्टेबल  लव मैरिज

लोकसभा चुनाव Gwalior News ग्वालियर न्यूज MP Police महिला एएसआई और आरक्षक के बीच प्रेम प्रसंग आईजी अरविंद सक्सेना IG Arvind Saxena महिला एएसआई महिला एएसआई की गुमशुदगी female ASI महिला एएसआई कांस्टेबल  लव मैरिज ग्वालियर एएसआई Gwalior ASI