एमपी पुलिस भर्ती में चौंकाने वाले आंकड़े! पिछले साल के मुकाबले 2.25 लाख आवेदन घटे, जानें क्या है वजह

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 08, 2026, 16:27 IST
Share
एमपी पुलिस भर्ती में घटी आवेदन करने वालों की संख्या, आखिर क्या है कारण
एमपी पुलिस भर्ती में घटी आवेदन करने वालों की संख्या, आखिर क्या है कारण

MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती में इस बार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या कम हुई है। साल 2025 में 7500 पदों के लिए 9.76 लाख आवेदन आए थे। वहीं 2026 में इतने ही पदों के लिए करीब 7.51 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यानी पिछले साल के मुकाबले इस बार करीब 2.25 लाख आवेदन कम आए हैं। परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी।

पुलिस भर्ती के लिए कितने आवेदन आए?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर आरक्षक के 7500 पदों के लिए आवेदन बुलाए थे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था।

इस दौरान करीब 7.51 लाख आवेदन जमा हुए। जबकि पिछले साल इसी भर्ती के लिए 9.76 लाख आवेदन आए थे। दोनों साल पदों की संख्या बराबर है। इसके बाद भी इस बार आवेदकों की संख्या करीब 2.25 लाख कम रही।

19 नवंबर से शुरू होगी भर्ती परीक्षा

MP Police Constable Exam 2026 का आयोजन 19 नवंबर से किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसके लिए मध्य प्रदेश के 13 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा देंगे।

कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा कराने के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती

इस बार पुलिस आरक्षक के कुल 7500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें विशेष सशस्त्र बल (SAF) और जिला पुलिस बल के पद शामिल हैं।

पद का नामपदों की संख्या
आरक्षक (सामान्य ड्यूटी) विशेष सशस्त्र बल700
आरक्षक (सामान्य ड्यूटी) विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर6,800
कुल पद7,500
विशेष सशस्त्र बल के 700 पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। वहीं जिला पुलिस बल के 6800 पदों पर महिला उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका दिया गया है।

पिछले साल कितने उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा?

साल 2025 में भी मध्य प्रदेश पुलिसआरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए अगस्त 2025 में विज्ञापन जारी हुआ था। उस समय करीब 9.75 लाख से 9.76 लाख आवेदन मिले थे। लिखित परीक्षा प्रदेश के 10 शहरों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा करीब एक महीने तक चली थी।

पिछले साल आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या इस बार से काफी ज्यादा थी।

MP पुलिस आरक्षक भर्ती 2026: EWS अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट से राहत, परीक्षा में बैठने की मिली अनुमति | MP Police Constable Recruitment 2026: EWS Candidates Get Relief from High Court, Allowed to Appear for Exam
पुलिस आरक्षक भर्ती 2026 में EWS अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट की राहत, परीक्षा में बैठने की मिली अनुमति
08 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती 2026 में EWS अभ्यर्थियों की उम्र को लेकर मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। अभ्यर्थियों ने उम्र में छूट और 1 जनवरी 2026 से उम्र की गणना का लाभ नहीं मिलने को चुनौती दी थी। वहीं जस्टिस विवेक कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने EWS अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अंतरिम अनुमति दे दी है।

आरक्षण विवाद के कारण रुका था 13% रिजल्ट

साल 2025 की पुलिस भर्ती में आरक्षण विवाद का असर परिणाम पर भी पड़ा था। कर्मचारी चयन मंडल ने केवल 87 प्रतिशत पदों का रिजल्ट जारी किया था। बाकी 13 प्रतिशत पदों का परिणाम रोक दिया गया था।

जारी परिणाम में कुल 6525 उम्मीदवार सफल हुए थे। इनमें जिला पुलिस बल के 5916 और विशेष सशस्त्र बल के 609 उम्मीदवार शामिल थे।

शारीरिक परीक्षा में पहुंचे थे 44 हजार उम्मीदवार

पिछली भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद 57 हजार 990 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था। यह परीक्षा 23 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए प्रदेश में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 44 हजार 483 उम्मीदवार शामिल हुए थे। यानी लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद भी सभी बुलाए गए उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे।

इस साल पुलिस ड्राइवर के 1000 पदों पर भी भर्ती

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक के अलावा कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भी भर्ती होने वाली है। कर्मचारी चयन मंडल ने MP Police Driver Recruitment 2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है।

इस भर्ती में विशेष सशस्त्र बल के 200 और जिला पुलिस बल के 800 पद शामिल हैं। सभी पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पुलिस ड्राइवर भर्ती की परीक्षा कब होगी?

कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती की परीक्षा 4 जनवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है।इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड का UIDAI से वेरिफाइड होना भी जरूरी है। दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को इस भर्ती में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद का वेतनमान 19 हजार 500 रुपए से 62 हजार रुपए तक तय किया गया है।

पिछले साल से कम हुआ पुलिस भर्ती का मुकाबला

पिछले साल पुलिस आरक्षक भर्ती में आवेदन करने वालों की संख्या ज्यादा थी। इस बार इतने ही पदों के लिए कम आवेदन आए हैं। आंकड़ों के आधार पर देखें तो साल 2025 में एक पद के लिए औसतन करीब 130 आवेदन आए थे। वहीं इस साल यह संख्या घटकर करीब 100 रह गई है।

यानी आवेदन के आधार पर इस बार प्रति पद उम्मीदवारों की संख्या कम हुई है। हालांकि भर्ती में वास्तविक मुकाबला परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों और उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

अब 19 नवंबर से होने वाली परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल होते हैं, इस पर नजर रहेगी।

एमपी पुलिस भर्ती 2026: 1000 आरक्षक चालक पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, शुल्क और परीक्षा तिथि | MP Police Recruitment 2026: Applications Open for 1000 Constable Driver Posts, Know Eligibility, Fees, and Exam Date
एमपी पुलिस में शामिल होने का गोल्डन चांस, आरक्षक चालक के एक हजार पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू
07 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आरक्षक चालक भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। यह एमपी पुलिस भर्ती (MP Police Bharti) 1000 पदों की है और सिर्फ पुरुषों के लिए है। एसएएफ में 200 और जिला पुलिस बल में 800 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। एमपी में सरकारी नौकरी (MP Govt Jobs) चाहने वाले 29 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

Tags:
  • MP Police Bharti 2026
  • MP Police Constable Recruitment
  • मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • MPESB
  • पुलिस मुख्यालय
  • आरक्षण विवाद
  • कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • पुलिस आरक्षक
डांगी केस में जांच की कुर्सी पर बदला नाम, पहले प्रशांत अग्रवाल, फिर पारुल माथुर, 12 दिन में ऐसा क्या हुआ

By Arun Tiwari

डांगी केस में जांच की कुर्सी पर बदला नाम, पहले प्रशांत अग्रवाल, फिर पारुल माथुर, 12 दिन में ऐसा क्या हुआ
सड़कों पर ट्रैक्टर, जगह-जगह चक्काजाम: 1700 करोड़ भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन, कवर्धा में राहगीर परेशान

By Umeshwari Baghel

सड़कों पर ट्रैक्टर, जगह-जगह चक्काजाम: 1700 करोड़ भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन, कवर्धा में राहगीर परेशान
तलाक के लिए अब छह महीने का इंतजार जरूरी नहीं, इंदौर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का आदेश पलटा

By Anshika Singh Chauhan

तलाक के लिए अब छह महीने का इंतजार जरूरी नहीं, इंदौर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का आदेश पलटा
एमपी के युवाओं के लिए रोजगार का नया प्लान: हर जिले में तलाशे जाएंगे नए मौके, स्किल ट्रेनिंग पर भी जोर

By Sumit Kumar

एमपी के युवाओं के लिए रोजगार का नया प्लान: हर जिले में तलाशे जाएंगे नए मौके, स्किल ट्रेनिंग पर भी जोर
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- कर रहे हैं राजनीतिक नौटंकी

By Ashish Bhardwaj

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- कर रहे हैं राजनीतिक नौटंकी
पूर्व जज गिरिबाला की जमानत फिर अटकी! दहेज हत्या की धारा हटने के दावे पर CBI ने क्या कहा?

By Neel Tiwari

पूर्व जज गिरिबाला की जमानत फिर अटकी! दहेज हत्या की धारा हटने के दावे पर CBI ने क्या कहा?
डोटासरा बोले- विपक्ष को डंडों से पीटा; जूली ने सरकार पर लगाए गुंडागर्दी के आरोप, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

डोटासरा बोले- विपक्ष को डंडों से पीटा; जूली ने सरकार पर लगाए गुंडागर्दी के आरोप, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा