एमपी पुलिस में शामिल होने का गोल्डन चांस, आरक्षक चालक के एक हजार पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 07, 2026, 18:08 IST
Share
एमपी पुलिस में आरक्षक चालक भर्ती: 15 अक्टूबर से आवेदन, 4 जनवरी 2027 से परीक्षा की संभावित
एमपी पुलिस में आरक्षक चालक भर्ती: 15 अक्टूबर से आवेदन, 4 जनवरी 2027 से परीक्षा की संभावित

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आरक्षक चालक भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। यह एमपी पुलिस भर्ती (MP Police Bharti) 1000 पदों की है और सिर्फ पुरुषों के लिए है। एसएएफ में 200 और जिला पुलिस बल में 800 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। एमपी में सरकारी नौकरी (MP Govt Jobs) चाहने वाले 29 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

एमपी में सरकारी नौकरी: कितने पदों पर भर्ती?

MP Govt Jobs के तहत यह भर्ती कुल 1000 पदों पर होगी। इनमें 200 पद विशेष सशस्त्र बल यानी एसएएफ के लिए हैं। वहीं जिला पुलिस बल के लिए 800 पद तय किए गए हैं।

यह भर्ती पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर की जा रही है। पदों का वर्गवार बंटवारा नियम पुस्तिका की तालिका में दिया गया है। सक्षम अधिकारी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति किसी भी इकाई में कर सकते हैं।

एमपी पुलिस भर्ती की तारीखें क्या?

MP Police Bharti के लिए आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो 3 नवंबर 2026 तक सुधार का मौका मिलेगा। इसलिए अंतिम तारीख का खास ध्यान रखें।

परीक्षा की संभावित शुरुआत 4 जनवरी 2027 से होगी। पहली पाली के उम्मीदवारों को सुबह 8 से 9 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा में उत्तर लिखने का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

दूसरी पाली के उम्मीदवारों को दोपहर 1 से 2 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। इस पाली में उत्तर लिखने का समय दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक रहेगा।

प्रवेश-पत्र आवेदन पत्र क्रमांक से ही मिलेगा। इसलिए आवेदन क्रमांक को सुरक्षित रखें। इसे संभालकर रखने की पूरी जिम्मेदारी आवेदक की होगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव की साल में दो पीएससी परीक्षा की घोषणा: युवाओं के लिए बड़े अवसर! | CM Dr. Mohan Yadav's Announcement of Two PSC Exams Annually: Big Opportunities for Youth!
एक साल में दो बार MPPSC कैसे? जानें मोहन सरकार की प्लानिंग और परीक्षा शेड्यूल की पूरी कहानी
07 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में यूथ कॉन्क्लेव के मंच से साल में दो बार पीएससी कराने की बड़ी घोषणा की। इस ऐलान के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं में नई उम्मीद जगी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार इस योजना को कैसे लागू करेगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

मंडल की परीक्षा के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों को 500 रुपए फीस देनी होगी। मध्यप्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपए रखी गई है। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार भी इसी श्रेणी में आएंगे।

पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों से 200 रुपए लिए जाएंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस देनी होगी। यह राशि बोर्ड वसूल करेगा और पुलिस विभाग को भेजेगा।

अगर उम्मीदवार कियोस्क से फॉर्म भरते हैं तो 60 रुपए पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा। अपने लॉगिन से फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपए रहेगा।

आरक्षक चालक भर्ती 2026 की योग्यता क्या?

Police Constable Driver Vacancy के लिए उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है। यह उम्र 29 अक्टूबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास भी पात्रता मानी गई है। चयन होने पर उम्मीदवारों को 19 हजार 500 रुपए से 62 हजार रुपए तक वेतन मिलेगा।

आरक्षण का फायदा सिर्फ मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। दूसरे राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित खुली श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद के जिले की प्राथमिकता भी देनी होगीअब असली प्रक्रिया आवेदन के बाद शुरू होगी।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं?

परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो वाला मूल पहचान पत्र भी लाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी मान्य रहेगा। अगर किसी उम्मीदवार के पास फोटोयुक्त पहचान पत्र नहीं है तो उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को तय रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। रिपोर्टिंग समय के बाद पहुंचने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा के लिए मध्यप्रदेश के 55 जिला मुख्यालयों सहित कुल 58 जगहों पर केंद्र बनाए गए हैं।

आधार वेरिफाई क्यों है जरूरी?

नियम पुस्तिका के मुताबिक आधार कार्ड का UIDAI से सत्यापित होना जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान भी बायोमेट्रिक जांच होगी। इसलिए आधार कार्ड का अनलॉक होना जरूरी है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती 2026: 418 पदों पर करें आवेदन, जानें योग्यता और अंतिम तिथि | MP High Court Recruitment 2026: Apply for 418 Posts, Know Eligibility and Last Date
MP High Court Vacancy: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 418 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
07 Oct 2026 ,
By Manya Jain
MP High Court Vacancy 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट ग्रेड-3 के 418 पदों पर भर्ती। ग्रेजुएट और CPCT पास उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक बिना फीस ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। चयन प्रारंभिक परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।

परीक्षा हॉल में किन चीजों पर रोक?

परीक्षा में मोबाइल फोन ले जाना मना है। कैलकुलेटर और लॉग टेबल भी नहीं ले जा सकते। डिजिटल घड़ी और स्मार्ट वॉच पर भी रोक है। धूप का चश्मा और नकल की पर्ची भी प्रतिबंधित है। आवेदन भरने से पहले नियम पुस्तिका जरूर पढ़ लें।

FAQ

  1. एमपी आरक्षक चालक भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
    एमपी आरक्षक चालक भर्ती में कुल 1000 पदों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं, जिनमें 200 पद विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) और 800 पद जिला पुलिस बल के लिए निर्धारित किए गए हैं।
  2. पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
    पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 है। फॉर्म में गलती सुधार के लिए 3 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है।
  3. परीक्षा में किन चीजों को ले जाना मना है?
    परीक्षा में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट वॉच, धूप का चश्मा, और नकल की पर्ची ले जाना मना है।
Tags:
  • आरक्षक चालक भर्ती 2026
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • एमपी में सरकारी नौकरी
  • MPESB
  • MP Police Bharti
  • MP Govt Jobs
  • Police Constable Driver Vacancy
  • आरक्षक चालक के एक हजार पदों पर भर्ती
आदिवासी बहुल धार जिला में कुपोषण का संकट: 25 हजार बच्चे चपेट में, आंगनवाड़ी केंद्र धार से हो रही निगरानी

By Arohi Raj

आदिवासी बहुल धार जिला में कुपोषण का संकट: 25 हजार बच्चे चपेट में, आंगनवाड़ी केंद्र धार से हो रही निगरानी
प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 साल, CM मोहन यादव ने मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ

By Sanjay Dhiman

प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 साल, CM मोहन यादव ने मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ
राजस्थान पंचायत चुनाव : 41 जिलों के लिए 210 करोड़ का बजट जारी,जानें अपने जिले का चुनावी बजट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव : 41 जिलों के लिए 210 करोड़ का बजट जारी,जानें अपने जिले का चुनावी बजट
रायपुर में घी की जांच में बड़ा खुलासा, अमूल-देवभोग समेत छह घी के नमूने मानकों पर फेल, आपकी सेहत से हो रहा खिलवाड़

By Umeshwari Baghel

रायपुर में घी की जांच में बड़ा खुलासा, अमूल-देवभोग समेत छह घी के नमूने मानकों पर फेल, आपकी सेहत से हो रहा खिलवाड़
950 किमी की सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: दिग्विजय सिंह के लिए MP से UP तक क्या दांव पर?

By Sumit Kumar

950 किमी की सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: दिग्विजय सिंह के लिए MP से UP तक क्या दांव पर?
जैसलमेर पुलिस कांस्टेबल की मौत, इंदिरा गांधी नहर में मिला शव; पोस्टमार्टम बिना धरने पर बैठे परिजन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जैसलमेर पुलिस कांस्टेबल की मौत, इंदिरा गांधी नहर में मिला शव; पोस्टमार्टम बिना धरने पर बैठे परिजन
नगर निगम हैरिटेज में 100 करोड़ का घोटाला, पॉश इलाके के रोड की जमीन कौड़ियों के भाव में बेची

By Mukesh Sharma

नगर निगम हैरिटेज में 100 करोड़ का घोटाला, पॉश इलाके के रोड की जमीन कौड़ियों के भाव में बेची