MP High Court Vacancy: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 418 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 07, 2026, 14:21 IST
Share
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर वैकेंसी
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर वैकेंसी

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट ग्रेड-3 के 418 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। चयन प्रारंभिक परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।

कुल पदों की संख्या

इस भर्ती के तहत मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कुल 418 पदों को भरा जाएगा।

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: 69 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: 299 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (कोर्ट मैनेजर स्टाफ): 20 पद
  • असिस्टेंट ग्रेड-III (अंग्रेज़ी जानने वाले): 30 पद

MP High Court Vacancy एलिजीबिलिटी क्राइटेरिया

विभिन्न पदों के लिए निर्धारित एलिजीबिलिटी क्राइटेरिया और अन्य शर्तें हैं-

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। इसके अलावा, MAP-IT या मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से CPCT स्कोर कार्ड परीक्षा पास होनी चाहिए। साथ ही, 100 W.P.M. की गति से हिंदी शॉर्टहैंड परीक्षा और कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा कोर्स होना अनिवार्य है।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और कोर्ट मैनेजर स्टाफ: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन, CPCT स्कोर कार्ड, 80 W.P.M. की गति से हिंदी शॉर्टहैंड परीक्षा और कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा।
  • असिस्टेंट ग्रेड-III (अंग्रेजी जानने वाले): किसी भी विषय में ग्रेजुएशन, CPCT स्कोर कार्ड, 80 W.P.M. की गति से अंग्रेजी शॉर्टहैंड परीक्षा और कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा।
सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती 2026: 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया | Supreme Court JCA Recruitment 2026: Online Application Starts for 250 Junior Court Assistant Posts, Know Full Process
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 250 पदों के लिए 7 अक्टूबर से आवेदन, जानें डिटेल्स
03 Oct 2026 ,
By Manya Jain
भारतीय उच्च न्यायालय यानि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.inपर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा का विवरण नीचे दिया गया है:

  • पुरुष आवेदक (अनारक्षित श्रेणी व अन्य राज्य): 40 साल
  • पुरुष आवेदक (EWS श्रेणी - MP): 40 साल
  • पुरुष और महिला आवेदक (OBC/SC/ST श्रेणी - MP): 45 साल
  • सरकारी/निगम/बोर्ड कर्मचारी और होम गार्ड (MP): 45 साल
  • महिला एवं सभी दिव्यांग आवेदक (MP और अन्य राज्य): 45 साल
आवेदन शुल्क: इस भर्ती प्रक्रिया में विभाग द्वारा उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) नहीं लिया जा रहा है। यह पूरी तरह निःशुल्क है।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

  1. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (100 अंक)
  2. हिंदी शॉर्टहैंड / इंग्लिश शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट (100 अंक)
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन)
  4. मेडिकल जांच
चयन होने के बाद उम्मीदवारों को नियमानुसार सैलरी (5 हजार 200 – 20 हजार 200 + ग्रेड पे) प्रदान किया जाएगा।

आवेदन की तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 06 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर 2026
अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म भर लें, अन्यथा सर्वर डाउन होने की समस्या आ सकती है।

क्यों ये नौकरी अच्छी है

MP High Court में नौकरी कई वजहों से अच्छी मानी जाती है, खासकर अगर आप स्थिर सरकारी करियर चाहते हैं। सबसे बड़ा फायदा है जॉब सिक्योरिटी, नियमित वेतन, तय प्रमोशन नियम और सरकारी अवकाश।

इसके अलावा कोर्ट की नौकरी में काम का माहौल आमतौर पर व्यवस्थित होता है और प्रशासनिक अनुभव भी मिलता है। Junior Judicial Assistant, Assistant Grade, Stenographer जैसे पदों पर काम करने से कानूनी और न्यायिक प्रक्रिया की अच्छी समझ बनती है।

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले एमपी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद संबंधित भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क लागू होने पर उसका भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार जांच लें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।
Apply Online

Notification PDF

Official Website
Tags:
  • MP High Court Vacancy
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय
  • CPCT
  • सरकारी नौकरी
  • Junior Judicial Assistant
  • एमपी हाईकोर्ट
  • Assistant Grade-3
  • MP High Court Recruitment
  • मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी
इंदौर में कारोबारी राजीव धाम को 4.16 करोड़ की धोखाधड़ी में नहीं मिली अग्रिम जमानत

By Sanjay Gupta

इंदौर में कारोबारी राजीव धाम को 4.16 करोड़ की धोखाधड़ी में नहीं मिली अग्रिम जमानत
पंचायत चुनाव से पहले गहलोत-पायलट में पिघल रही बर्फ? जयपुर की बैठक में दिखी कांग्रेस की नई केमिस्ट्री

By Saurabh Mishra

पंचायत चुनाव से पहले गहलोत-पायलट में पिघल रही बर्फ? जयपुर की बैठक में दिखी कांग्रेस की नई केमिस्ट्री
छत्तीसगढ़ में दो साल में एसटी एसटी के महज 6 हजार युवाओं को मिला काम, रोजगार मंत्री के क्षेत्र में सिर्फ 55 लोगों की ट्रेनिंग

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में दो साल में एसटी एसटी के महज 6 हजार युवाओं को मिला काम, रोजगार मंत्री के क्षेत्र में सिर्फ 55 लोगों की ट्रेनिंग
क्लीन सिटी इंदौर में हालात बेकाबू, एक तरफ सफाईकर्मी हड़ताल पर, दूसरी ओर महापौर के लगे पोस्टर

By Sanjay Gupta

क्लीन सिटी इंदौर में हालात बेकाबू, एक तरफ सफाईकर्मी हड़ताल पर, दूसरी ओर महापौर के लगे पोस्टर
बनने से पहले ही पानी में डूबा 34 करोड़ का सांदीपनि स्कूल, दतिया में इंजीनियरिंग पर सवाल!

By Ramanand Tiwari

बनने से पहले ही पानी में डूबा 34 करोड़ का सांदीपनि स्कूल, दतिया में इंजीनियरिंग पर सवाल!
सरिस्का छोड़ थानागाजी की सड़क पर पहुंचा टाइगर, कस्बे के पास में देखा गया टाइगर, लोगों में दहशत

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सरिस्का छोड़ थानागाजी की सड़क पर पहुंचा टाइगर, कस्बे के पास में देखा गया टाइगर, लोगों में दहशत
टीआई दिनेश वर्मा को 6 साल बाद आरोपपत्र, DIG के आरोपत्र देने पर सवाल, हाईकोर्ट से स्टे

By Sanjay Gupta

टीआई दिनेश वर्मा को 6 साल बाद आरोपपत्र, DIG के आरोपत्र देने पर सवाल, हाईकोर्ट से स्टे