जनवरी में आएगा एमपी पुलिस भर्ती 2025 का रिजल्ट, अप्रैल से भर्ती की तैयारी
Sanjay Sharma | Dec 17, 2025, 17:23 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है। शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी तेजी से चल रही है। गर्मी के असर से बचने के लिए भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की योजना है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में 7500 पदों पर पुलिस आरक्षक भर्ती के रिटर्न टेस्ट के बाद चयन शाखा ने अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल से दिसम्बर के अंत या जनवरी के पहले पखवाड़े तक रिटर्न टेस्ट का रिजल्ट जारी करने पत्र लिखा है।
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा रिजल्ट जारी करने में होने वाली देरी को देखते हुए पीएचक्यू के पत्राचार ने अभ्यर्थियों को राहत दी है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि परीक्षा के बाद महीनों तक रिजल्ट के इंतजार से उन्हें मुक्ति मिल जाएगी।
पुलिस मुख्यालय के लिए कर्मचारी चयन मंडल यानी ईएसबी द्वारा आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। ईएसबी का ऑनलाइन टेस्ट दो दिन पहले यानी 15 दिसम्बर को खत्म हो चुका है। इसके बाद अब पुलिस मुख्यालय की भर्ती एवं चयन शाखा दूसरे चरण की तैयारी में जुट गया है।
दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में कटऑफ से ऊपर रहने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। रिजल्ट में कट ऑफ से ऊपर रहने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल किया जाएगा। यानी इन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की परीक्षा दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक परीक्षा के माध्यम से होगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी पुलिस भर्ती: डॉक्टरेट, इंजीनियर और मैनेजमेंट डिग्रीधारी बनना चाहते हैं सब इंस्पेक्टर-सूबेदार
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में कानूनी पेंच, ब्लैकलिस्टेड कंपनी करा रही भर्ती?
पुलिस आरक्षक भर्ती के पहले चरण में लिखित परीक्षा के बाद दूसरे चरण की तैयारी कर रही भर्ती एवं चयन शाखा को गर्मी की चिंता सता रही है। एडीजी शाहिद अबसार के अनुसार दूसरा चरण शारीरिक दक्षता के परीक्षण का है। इसके लिए रिटर्न टैस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को खुले मैदान दौड़, छलांग और गोला फेंक जैसी स्पर्धा का सामना करना होगा।
मार्च के महीने से गर्मी बढ़ जाती है और ऐसे में अभ्यर्थियों को खुले मैदान पर दौड़भाग करने में असुविधा होती है। रिटर्न टेस्ट का रिजल्ट देरी से आएगा तो दूसरे चरण को गर्मियों में आयोजित करना होगा और यह सभी के लिए मुश्किल भरा होगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सेंटर के पहले खुलासे से भड़के उम्मीदवार, जमकर किया प्रदर्शन
सोम डिस्टलरीज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, करोड़ों के रिफंड पर ब्रेक, एमपी सरकार को मिली राहत
पीएचक्यू द्वारा कर्मचारी चयन मंडल से दिसम्बर के अंत से लेकर जनवरी माह के पहले पखवाड़े में रिजल्ट जारी करने का आग्रह किया गया है। इसके लिए पीएचक्यू से पत्र भी भेजा गया है। अधिकारियों को उम्मीद है ईएसबी एक माह से पहले रिजल्ट जारी कर देगा।
रिजल्ट जल्दी आने से भर्ती एवं चयन शाखा दूसरे चरण को गर्मी से पहले पूरा कर पाएगी। ऐसा होने की स्थिति में मैदानों पर गर्मियों के कारण होने वाली दिक्कत और अभ्यर्थियों के बीमार होने का खतरा भी टल जाएगा।
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा रिजल्ट जारी करने में होने वाली देरी को देखते हुए पीएचक्यू के पत्राचार ने अभ्यर्थियों को राहत दी है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि परीक्षा के बाद महीनों तक रिजल्ट के इंतजार से उन्हें मुक्ति मिल जाएगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षण की तैयारी तेज
दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में कटऑफ से ऊपर रहने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। रिजल्ट में कट ऑफ से ऊपर रहने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल किया जाएगा। यानी इन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की परीक्षा दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक परीक्षा के माध्यम से होगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी पुलिस भर्ती: डॉक्टरेट, इंजीनियर और मैनेजमेंट डिग्रीधारी बनना चाहते हैं सब इंस्पेक्टर-सूबेदार
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में कानूनी पेंच, ब्लैकलिस्टेड कंपनी करा रही भर्ती?
एमपी पुलिस भर्ती रिजल्ट और फिजिकल टेस्ट को ऐसे समझें
|
गर्मी से पिछड़ सकता है दूसरा चरण
मार्च के महीने से गर्मी बढ़ जाती है और ऐसे में अभ्यर्थियों को खुले मैदान पर दौड़भाग करने में असुविधा होती है। रिटर्न टेस्ट का रिजल्ट देरी से आएगा तो दूसरे चरण को गर्मियों में आयोजित करना होगा और यह सभी के लिए मुश्किल भरा होगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के सेंटर के पहले खुलासे से भड़के उम्मीदवार, जमकर किया प्रदर्शन
सोम डिस्टलरीज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, करोड़ों के रिफंड पर ब्रेक, एमपी सरकार को मिली राहत
एक महीने में रिजल्ट आने की आस
रिजल्ट जल्दी आने से भर्ती एवं चयन शाखा दूसरे चरण को गर्मी से पहले पूरा कर पाएगी। ऐसा होने की स्थिति में मैदानों पर गर्मियों के कारण होने वाली दिक्कत और अभ्यर्थियों के बीमार होने का खतरा भी टल जाएगा।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari