गणतंत्र दिवस पर प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित होंगे मध्यप्रदेश के पुलिस अफसर
Siddhi Tamrakar | Jan 25, 2025, 14:11 IST
presidents award
गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश के कई पुलिस अधिकारियों को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। 4 अफसरों को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट मेडल मिलेगा।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली में मध्य प्रदेश कैडर के कई पुलिस अधिकारियों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर चार पुलिस अफसरों को खास सेवा के लिए प्रेसिडेंट मेडल (President's Medal) से नवाजा जाएगा। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित होने वाले अधिकारी
- मकरंद देउस्कर (पुलिस अधिकारी)
- हिमानी खन्ना (आईजी)
- वीर विक्रम सिंह सेंगर (आईजी)
- नवाब खान (इंस्पेक्टर)
इन चारों अधिकारियों को विशिष्ट सेवा (Quality service) के लिए प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
अन्य अधिकारियों को भी मिलेगा सम्मान
इसके अलावा, कई दूसरे पुलिस अधिकारियों को उनके सराहनीय कामों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रमुख हैं:
- रुचि वर्धन मिश्रा (आईजी)
- वीरेंद्र कुमार सिंह (डीआईजी)
- विक्रांत मोराव (एआईजी)
- शैलेंद्र सिंह चौहान (एसपी)
- राकेश खाखा (एएसपी)
- विनय प्रकाश पॉल (एआईजी)
- पंकज कुमार (इंस्पेक्टर)
- मनोज कुमार शर्मा (इंस्पेक्टर)
- मनोज बैस (इंस्पेक्टर)
- रितुराज गुप्ता (एएसपी
- दीपिका शिंदे (इंस्पेक्टर)
- देवबहादुर सिंह परिहार (एएसआई)
- सतीश मंडिया (एएसआई)
- ए. जानकी राव (कॉन्स्टेबल)
- राजकुमार तिवारी (एसआई)
- योगेश कुमार (एसआई)
- होशियार सिंह ठाकुर (एसआई)
यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ कामों और समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए दिया जाएगा।
FAQ
- कौन से पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति मेडल मिलेगा?
मकरंद देउस्कर, हिमानी खन्ना, वीर विक्रम सिंह सेंगर, और नवाब खान को राष्ट्रपति मेडल मिलेगा। - कौन से अन्य पुलिस अधिकारी सम्मानित होंगे?
रुचि वर्धन मिश्रा, वीरेंद्र कुमार सिंह, विक्रांत मोराव, शैलेंद्र सिंह चौहान, विनय प्रकाश पॉल, पंकज कुमार, मनोज कुमार शर्मा, और मनोज वैश्य को भी सम्मानित किया जाएगा। - कब और कहां सम्मान समारोह होगा?
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को दिल्ली में मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह होगा। - यह सम्मान क्यों दिया जा रहा है?
यह सम्मान पुलिस अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए दिया जा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक