एमपी पुलिस भर्ती 2025: उम्र, सैलरी और किस जगह चाहिए पोस्टिंग, जानें सब कुछ

Sandeep Kumar | Sept 13, 2025, 22:32 IST
Share
mp-police-recruitment-2025
mp-police-recruitment-2025

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा, सैलरी और पोस्टिंग में क्या छूट मिलेगी। आइए जानते हैं विभिन्न कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कहां क्या छूट मिलेगी।

एमपी पुलिस भर्ती 2025 सैलरी और पोस्टिंग: मध्यप्रदेश पुलिस सेवा में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के तहत पुलिस आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती के लिए सेलेक्शन एग्जाम 2025 का विज्ञापन जारी किया है। आइए जानते हैं कि भर्ती क्या उम्र होनी चाहिए, कितनी सैलरी मिलेगी और किस जगह पोस्टिंग करवा सकते हैं।

आयु सीमा

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है, जबकि अधिकतम सीमा 38 साल साल रखी गई है।

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 38 वर्ष
आरक्षित श्रेणी: सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें...एमपी पुलिस भर्ती 2025ः युवाओं के लिए खुशखबरी, जानें किस कैटेगरी के लिए कितने पद

आयुसीमा में छूट

1. विक्रम पुरस्कार से सम्मानित अभ्यर्थियों के मामले में, आयु में अधिकतम 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
2. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सम्मानित दंपत्ति के उच्च जाति के पति या पत्नी के मामले में आयु सीमा में अधिकतम 5 वर्ष तक छूट दी जाएगी। इस विषय में विवाह पंजीयनकर्ता शासकीय अधिकारी का पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा करने की दिनांक के पूर्व का प्रस्तुत करना होगा।
3. प्रोत्साहन स्वरुप आयु सीमा में मिलने वाली छूटों के अन्तर्गत यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक छूट का आधार रखता है तो उसे आयु सीमा में मिलने वाली सर्वाधिक अधिकतम लाभ वाले एक आधार के लिये छूट मिलेगी।
4. प्रोत्साहन स्वरुप आयु सीमा में मिलने वाली छूटें, मिलने वाली सामान्य छूटों के अतिरिक्त होगी।

ये भी पढ़ें...एमपी पुलिस भर्ती 2025 : सिपाही के 7500 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, SI का अगले सप्ताह

25ce3056-748
25ce3056-748


0391e447-722
0391e447-722


भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयु में छूट

भूतपूर्व सैनिक संवर्ग के अभ्यर्थियों को अपनी आयु से पूर्व प्रतिरक्षा सेवा की अवधि घटाने की पात्रता होगी। यह बशर्ते उनकी आयु पात्रता की उच्च सीमा से 3 वर्ष से अधिक न हो। भूतपूर्व सैनिक वही होंगे जो रक्षा सेवा में पेंशन प्राप्त करते हों या अशक्त पेंशन प्राप्त कर रहे हों। दुराचार या अक्षमता के कारण सेना से निष्कासित व्यक्तियों को भूतपूर्व सैनिक का लाभ नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें...सरकारी नौकरी अलर्ट: CG फॉरेंसिक लैब में निकली सीधी भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

वेतन (Salary)

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आरक्षकों के लिए लगभग 19,500 से 62,000 प्रति माह वेतनमान निर्धारित किए गए है। इसके अलावा अतिरिक्त भत्ते: महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), और यात्रा भत्ता (TA) वेतन के अतिरिक्त दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Government Job: इंडियन ऑयल में 523 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

ab624f58-2ad
ab624f58-2ad


वेतनमान के समय ये फॉर्मूला होगा लागू

म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 12 दिसम्बर 2019 के अनुसार वेतनमान नियमों मे बदलाव जारी रहेगा। नौकरी लगने के बाद वेतनमान का न्यूनतम का प्रथम वर्ष 70 प्रतिशत, दितीय वर्ष 80 प्रतिशत और फिर तृतीय वर्ष 90 प्रतिशत वेतन दिया जाएगा।

पसंदीदा स्थानों को चुन सकेंगे अभ्यर्थी

mp constable bharti:अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपनी प्राथमिकता के अलावा, वे अपनी पसंदीदा जगह (जहां उन्हें काम करना हो) के लिए भी प्राथमिकता दे सकते हैं। उनकी दी गई प्राथमिकताएं, उपलब्ध पद और प्रशासन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस राजपत्र 150/22 के तहत उन्हें नियुक्त किया जाएगा।

928d036e-76f
928d036e-76f


64faa3f1-85a
64faa3f1-85a


Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • mp constable bharti
  • एमपी पुलिस भर्ती 2025
  • एमपी पुलिस भर्ती 2025 सैलरी और पोस्टिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब