उठो, जागो और करो तैयारी: मप्र में सिपाही भर्ती 2025 के 7500 पदों पर आ रहा विज्ञापन, SI पर यह हो रहा

Sanjay Gupta | Sept 12, 2025, 11:38 IST
MP-police-recruitment-7500-constable-posts-SI-vacancy-2025
मध्य प्रदेश में सिपाही भर्ती को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। 7500 पदों के लिए विज्ञापन जल्द ही जारी होने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह विज्ञापन... नीचे पढ़ें पूरी खबर

MP Constable Exam 2025:मध्य प्रदेश में सिपाही भर्ती के एक साल से चल रहे वादे आखिरकार जमीन पर उतरने जा रहे हैं। द सूत्र ने तीन सितंबर को ही एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि सिपाही भर्ती के साथ ही आठ साल से एसआई भर्ती का चल रहा इंतजार खत्म होने जा रहा है। इसके लिए शासन और पीएचक्यू एमपीस्तर पर सभी मुद्दे हल हो चुके हैं। अब कमर कस लीजिएगा, एक-एक कर यह भर्ती विज्ञापन कर्मचारी चयन मंडल ( ESB ) से जारी होने जा रहे हैं।



पहले सिपाही भर्ती विज्ञापन, यह आज ही संभावित

खबर यह भी...मप्र में सब इंस्पेक्टर SI और सिपाही भर्ती पर सबसे बड़ा अपडेट, जानें कब होगी भर्ती और कितने पद पर



हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करने के लिए नीचे दी गई इमेज पर क्लिक करें...





फिर मध्य प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती का क्या होगा

जैसा द सूत्र ने पहले ही बताया था कि ईएसबी पहले सिपाही भर्ती की परीक्षा करेगा और संभवतः अगले साल जनवरी 2026 में सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा का आयोजन करेगा। लेकिन इसके विज्ञापन के लिए भी ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। यह अगले सप्ताह यानी 15 से 20 सितंबर के सप्ताह में किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। यह विज्ञापन भी तैयार है और इसमें भी आखिरी औपचारिकता बाकी है। इसमें करीब 500 पद आ रहे हैं। यह भर्ती साल 2017 के बाद होगी यानी पूरे आठ साल बाद।



इन पदों के लिए मिली ही भर्ती मंजूरी

द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग से भर्ती के कुल 8590 पद मंजूर हुए हैं।

  • इसमें एसआई के लिए करीब 500 पद हैं
  • पुलिस सिपाही के लिए 7500 पद करीब हैं
  • वहीं क्लर्क लेवल के 500 पद हैं
  • इतना ही नहीं टेक्निकल/कम्प्यूटर कांस्टेबल के लिए करीब 90 पद हैं
    (इस तरह यह भर्ती 8590 पदों के लिए आने वाली है)

खबर यह भी...मप्र में सब इंस्पेक्टर और सिपाही भर्ती का इंतजार अब होगा खत्म, यह है नया अपडेट



कब होगी भर्ती परीक्षा

सिपाही भर्ती के लिए नवंबर-दिसंबर माह 2025 में ही संभावनाएं हैं। यानी सिपाही भर्ती परीक्षा तो इसी साल हो जाएगी। वहीं इसके बाद एसआई भर्ती कराने का प्लान है, यानी यह जनवरी 2026 में संभावित है। उधर सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर भी ईएसबी इस बार काफी अलर्ट हो रहा है। नए सुरक्षा फीचर्स के साथ परीक्षा कराएंगे। हाल ही में सिपाही भर्ती के दौरान आधार कार्ड घोटाला सामने आया था। इसके बाद ईएसबी ने सुरक्षा मानकों को और सख्त किया है।



खबर यह भी...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 के चलते 2024 का भी रिजल्ट रुका, 2025 मेंस केस लिस्ट नहीं होने से सभी उलझे



सीएम और डीजीपी लंबे समय से लगे थे

इस मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव लगातार प्रयास कर रहे थे और पद संभालने के बाद से ही इस भर्ती के लिए लगातार विभागों को निर्देश दे रहे थे। अपने भाषण में लगातार उन्होंने एक साल में एक लाख भर्ती और 5 साल में ढाई लाख भर्ती की बात कही है। जब डीजीपी के तौर पर कैलाश मकवाना ने पद संभाला तो उन्होंने भी सीएम की मंशानुसार इसे पर काम किया और लगातार भर्ती की बात कही।



खबर यह भी...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 के चलते 2024 का भी रिजल्ट रुका, 2025 मेंस केस लिस्ट नहीं होने से सभी उलझे



मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड से होती देरी, इसलिए अभी ईएसबी के पास

हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम ने पुलिस भर्ती बोर्ड बनाकर पुलिस भर्ती करने की बात कही थी और तीन साल में 22500 पदों की भर्ती की बेहद खास घोषणा की थी। इसमें था कि हर साल 7500-7500 पदों पर भर्ती की जाएगी और स्टाफ पूरा किया जाएगा। लेकिन बोर्ड बनने और उन्हें भर्ती परीक्षा के लिए विविध लाइसेंस लेने की प्रक्रिया में ही करीब साल भर लग जाएगा, ऐसे में भर्ती में देरी होगी। इसलिए इस बार यह पुलिस भर्ती के लिए ईएसबी को जिम्मा दिया गया है। अगली बार सीएम के वादे के अनुसार जो 7500 पदों की भर्ती होना है वह बोर्ड के जरिए संभव है। मप्र में सब इंस्पेक्टर (SI) और सिपाही भर्ती | एमपी पुलिस भर्ती



Tags:
  • मोहन यादव
  • पीएचक्यू एमपी
  • एसआई भर्ती
  • ईएसबी
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • सब इंस्पेक्टर भर्ती
  • कैलाश मकवाना
  • कर्मचारी चयन मंडल ( ESB )
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड
  • मप्र में सब इंस्पेक्टर (SI) और सिपाही भर्ती
  • मध्य प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती
  • MP Constable Exam 2025