मप्र में सब इंस्पेक्टर SI और सिपाही भर्ती पर सबसे बड़ा अपडेट, जानें कब होगी भर्ती और कितने पद पर
Sanjay Gupta | Sept 03, 2025, 22:31 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में सब इंस्पैक्टर (SI) और सिपाही भर्ती पर बड़े अपडेट आए हैं। भर्ती के लिए कुल 8590 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें एसआई, सिपाही, क्लर्क और टेक्निकल कांस्टेबल के पद शामिल हैं। विज्ञापन इसी महीने, सितंबर 2025 में जारी होगा।
मप्र में सब इंस्पेक्टर (SI) और सिपाही भर्ती के एक साल से वादे चल रहे हैं, लेकिन ना भर्ती का पता है और ना विज्ञापन का। पुलिस मुख्यालय और ईएसबी (एमपी कर्मचारी चयन मंडल) के बीच में इस भर्ती की फाइल फुटबाल बनी थी… जी बनी थी, लेकिन अब इस फाइल को आल क्लियरेंस मिल गया है। फिर द सूत्र लाया है इसमें सुपर एक्सक्सूलिव जानकारी हमारे युवा उम्मीदवारों के लिए।
द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग से भर्ती के लिए पद मंजूर कर और सभी सवालों के जवाब क्लियर कर फाइल ईएसबी को भेज दी गई है।
इसमें एसआई के लिए करीब 500 पद है
पुलिस सिपाही के लिए 7500 पद करीब है
वहीं क्लर्क लेवल के 500 पद है
इतना ही नहीं टेक्निकल/कम्प्यूटर कांस्टेबल के लिए- करीब 90 पद है
(इस तरह यह भर्ती 8590 पदों के लिए आने वाली है)
यह खबरें भी पढ़ें...
SSC में दागी एडुक्विटी कंपनी को ठेका मिलने पर NEYU का प्रदर्शन, पटवारी-सिपाही भर्ती की CBI जांच की मांग
मप्र में सब इंस्पेक्टर और सिपाही भर्ती का इंतजार अब होगा खत्म, यह है नया अपडेट
सबसे अहम सवाल इस भर्ती के लिए विज्ञापन कब तक आएगा, तो जानकारी के अनुसार इसी माह सितंबर में यह भर्ती विज्ञापन जारी हो रहा है। कोशिश की जा रही है कि इसे 15 सितंबर के पहले ही जारी कर दिया जाए। ईएसबी इस काम में जुट गया है।
इसे लेकर जो जानकारी मिली है इसमें परीक्षा के लिए विंडो तय की जा रही है। इसमें पहले सिपाही भर्ती करने का विचार है और इसके बाद एसआई भर्ती परीक्षा होगी। सिपाही भर्ती के लिए नवंबर- दिसंबर माह 2025 में ही संभावनाएं तलाशी जा रही है। यानी सिपाही भर्ती परीक्षा तो इसी साल हो जाएगी। वहीं इसके बाद एसआई भर्ती कराने का प्लान है, यानी यह जनवरी 2026 में संभावित है।
मप्र में एसआई की भर्ती इसके पहले साल 2017 में आई थी वह भी करीब 500 पदों के लिए। एक-दो नहीं पूरे आठ साल बाद इस भर्ती का विज्ञापन जारी होने जा रहा है। उधर सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर भी ईएसबी इस बार काफी अलर्ट हो रहा है। नए सुरक्षा फीचर्स के साथ परीक्षा कराएंगे। हाल ही में सिपाही भर्ती के दौरान आधार कार्ड घोटाला सामने आया था। इसके बाद ईएसबी ने सुरक्षा मानकों को और सख्त किया है और इसकी शुरूआत आबकारी आरक्षक परीक्षा से हो रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
Madhya Pradesh में SI सब इंस्पैक्टर और सिपाही भर्ती कहां अटकी, अब जुलाई में भी नहीं होगी परीक्षा
MP राज्य पुलिस सेवा में बड़ा बदलाव : 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें लिस्ट
इस मामले में सीएम डॉ.मोहन यादव लगातार प्रयास कर रहे थे और पद संभालने के बाद से ही इस भर्ती के लिए लगातार विभागों को निर्देश दे रहे थे। अपने भाषण में लगातार उन्होंने एक साल में एक लाख भर्ती और 5 साल में ढाई लाख भर्ती की बात कही है। जब डीजीपी के तौर पर आईपीएस कैलाश मकवाना ने पद संभाला तो उन्होंने भी सीएम की मंशानुसार इसे पर काम किया और लगातार भर्ती की बात कही।
हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम ने पुलिस भर्ती बोर्ड बनाकर पुलिस भर्ती करने की बात कही थी और तीन साल में 22500 पदों की भर्ती की बेहद खास घोषणा की थी। इसमें था कि हर साल 7500-7500 पदों पर भर्ती की जाएगी और स्टाफ पूरा किया जाएगा। लेकिन बोर्ड बनने और उन्हें भर्ती परीक्षा के लिए विविध लाइसेंस लेने की प्रक्रिया में ही करीब साल भर लग जाएगा, ऐसे में भर्ती में देरी होगी।
इसलिए इस बार पुलिस भर्ती के लिए ईएसबी को जिम्मा दिया गया है। अगली बार सीएम के वादे के अनुसार जो 7500 पदों की भर्ती होना है वह बोर्ड के जरिए संभव है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पहले जानिए कितने पद के लिए मिली मंजूरी
इसमें एसआई के लिए करीब 500 पद है
पुलिस सिपाही के लिए 7500 पद करीब है
वहीं क्लर्क लेवल के 500 पद है
इतना ही नहीं टेक्निकल/कम्प्यूटर कांस्टेबल के लिए- करीब 90 पद है
(इस तरह यह भर्ती 8590 पदों के लिए आने वाली है)
यह खबरें भी पढ़ें...
SSC में दागी एडुक्विटी कंपनी को ठेका मिलने पर NEYU का प्रदर्शन, पटवारी-सिपाही भर्ती की CBI जांच की मांग
मप्र में सब इंस्पेक्टर और सिपाही भर्ती का इंतजार अब होगा खत्म, यह है नया अपडेट
भर्ती के लिए विज्ञापन कब तक आएगा
सबसे बड़ा सवाल भर्ती परीक्षा कब होगी
8 साल बाद एसआई की भर्ती, सिपाही में रखेंगे नजर
यह खबरें भी पढ़ें...
Madhya Pradesh में SI सब इंस्पैक्टर और सिपाही भर्ती कहां अटकी, अब जुलाई में भी नहीं होगी परीक्षा
MP राज्य पुलिस सेवा में बड़ा बदलाव : 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें लिस्ट
सीएम और डीजीपी लंबे समय से लगे थे
पुलिस भर्ती बोर्ड से होती देरी, इसलिए अभी ईएसबी के पास
इसलिए इस बार पुलिस भर्ती के लिए ईएसबी को जिम्मा दिया गया है। अगली बार सीएम के वादे के अनुसार जो 7500 पदों की भर्ती होना है वह बोर्ड के जरिए संभव है।
thesootr links
- मध्यप्रदेशकी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेन टिकटों की चिंता खत्म! उत्तर पश्चिम रेलवे ने चलाईं 111 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
By Jageshwar Prasad
RBSE 2027: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र ध्यान दें! अब नई कॉपियों में लिखने होंगे जवाब, फॉर्मेट बदला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान की नदियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लूनी, बांडी और जोजरी क्षेत्र में नई औद्योगिक इकाइयों पर रोक
By Jageshwar Prasad
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को महापौर की हरी झंडी, लेकिन चार गानों पर लगी रोक, बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट
By Aman Vaishnav
बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन
By Harrison Masih
डेली कॉलेज बोर्ड में विवाद के बीच लग गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, संघ प्रमुख भागवत नागपुर गए
By Sanjay Gupta
दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका
By Aman Vaishnav