मप्र गृह विभाग ने X पर पोस्ट किया- पुलिस विभाग में 7500 भर्तियां करेंगे, युवा बोले झूठ है- 2023 की ही भर्तियां हैं, जिनका रिजल्ट आना है

Sanjay Gupta | Sept 22, 2024, 11:10 IST
Share
mp police recruitment delay
mp police recruitment delay

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में देरी से युवा नाराज हैं। 2023 की पुरानी भर्ती को सरकार नई बताकर पेश कर रही है, जिससे युवाओं का भरोसा टूट चुका है।

मध्य प्रदेश सरकार पर युवाओं का भरोसा खत्म हो चुका है। इसका एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। सरकार खुद अपनी छवि को नुकसान पहुंचा रही है। गृह विभाग मप्र ने अपने ऑफिशियल अकाउंट X पर पुलिस विभाग में भर्ती को लेकर जानकारी शेयर की। इसके बाद तो युवाओं का गुस्सा फूट गया और जमकर ट्रोल किया गया।

क्या मैसेज डाला गृह विभाग ने

गृह विभाग ने मैसेज डाला कि मप्र सरकार पुलिस विभाग में 7500 भर्तिया करेंगी। इसके साथ ही सीएम का फोटो लगाया गया। इसके बाद युवाओं का गुस्सा फूट गया, उन्होंने इस तरह ट्रोल किया...

  • एसआई भर्ती कब होगी
  • झूठ ना फैलाएं
  • कब होगी अगले जन्म में
  • सिर्फ इतना बता दो नई भर्तियां है या फिर 7411 पदों वाली 2023 की ही भर्तियां है
  • पेपर हो चुके फिजिकल होने वाले हैं, यह उसकी बात कर रहे हैं और उसको भी पूरी सैलरी नहीं देंगे
  • पुलिस भर्ती की फिजिकल कराके ज्वाइनिंग दे दो और 87-13 का फैसला जल्द करा दो ताकि युवा हतोत्साहित नहीं हो
  • झूठ, झूठ पे झूठ
  • सुनने में तो बहुत समय से आ रहा है, कब करेंगे भर्ती पता नहीं
    क्यों मजाक कर रहे हो
  • युवाओं को पागल बना रहे हो, पुरानी भर्ती को नई बता रहे हैं
  • वहीं भर्ती है फारेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी की जिसका रिजल्ट नहीं आया
ये खबर भी पढ़िए...पुलिस भर्ती : 341 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, सबसे अधिक 278 एसआई होंगे नियुक्त

सच्चाई क्या है

सच यही है कि यह भर्ती पुरानी है, जो साल 2023 में चुनाव के पहले फारेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी की जारी हुई थी कुल 7411 पद की। इसके अभी फिजिकल होना बाकी है, जो सितंबर अंत में शुरू होना है। इसके बाद इनका अंतिम रिजल्ट जारी होगा और इन पदों पर ज्वाइनिंग दी जाएगी। गृह विभाग ने इन्हें ही 7500 भर्तियों का नाम दे डाला, जो आलरेडी एक साल से प्रक्रिया में हैं। इनके रिजल्ट में देरी से पहले ही युवा नाराज है।

सात साल से एसआई भर्ती भी नहीं आई

वहीं साल 2017 में एसआई की भर्ती आई थी। इसके बाद गृह विभाग ने सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती ही नहीं निकाली है। जबकि बीते साल चुनाव के समय एसआई को टीआई पर प्रभार देकर पदोन्नत किया जा चुका है और टीआई को डीएसपी का प्रभार मिल चुका है। पद खाली है, लेकिन साल भर से गृह विभाग और जीएडी के बीच इस भर्ती की फाइल ही दौड़ रही है। अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। कई हजारों उम्मीदवार ओवर एज होकर इस पद से ही अयोग्य हो चुके हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • MP Government Recruitment
  • mp police recruitment delay
  • मप्र सरकार भर्ती
  • मप्र पुलिस भर्ती 2023
  • MP Police Recruitment 2023
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि