एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल में बड़ा बदलाव, इस बार टफ रहेगी प्रतियोगिता, जानिए कैसा होगा 87:13 का फॉर्मूला

Madhav Singh | Oct 04, 2024, 14:22 IST
Share
t
t

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया ( Police Recruitment Exam ) में इस बार फिजिकल टेस्ट में कुछ बदलाव किए गए हैं। आइए इन बदलावों के बारे में जानते है...

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस बार यह टेस्ट अलग बताया जा रहा है। पहले अभ्यर्थी को 800 मीटर दौड़ 2.45 मिनट में पूरी करनी पड़ती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। लिखित परीक्षा की तरह फिजिकल टेस्ट भी 100 अंको का होगा। इसमें हर प्रतियोगिता के लिए कैंडिडेट को नंबर मिलेंगे। इन्हीं नंबरों के आधार पर उनकी मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

फिजिकल में होंगे तीन स्टेप

भर्ती प्रक्रिया के फिजिकल टेस्ट में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए तीन- तीन स्टेप रखे गए हैं। रनिंग के लिए 40 अंक। लंबी कूंद पर 30 अंक, गोला फेंकने वालों को 30 अंक मिलेंगे। इस प्रतियोगिता में न्यूनतम सीमा भी तय की गई है। इस सीमा से कमतर प्रदर्शन करने वाले कैंडिडेट को नहीं मिलेंगे कोई अंक।

ऐसा होगा शेडयूल

कुल पद — 7411
आरक्षक जीडी— 7090
आरक्षक रेडियो ऑपरेटर— 321

  • 26 जून 2023 — 7411 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे।
  • 12 अगस्त से 12 सितम्बर 2023— इएसबी ने लिखित परीक्षा ली।
  • 7 मार्च 2024— 100 अंको की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ।
  • 16 अक्टूबर 2024— सिलेक्ट हुए 58 हजार 730 अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट होंगे।

ओबीसी के लिए 13 प्रतिशत आरक्षण

भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी के लिए 13 प्रतिशत पद रिजर्व रखे जाएंगे। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में 58 हजार 730 अभ्यर्थी सिलेक्ट हुए हैं। यह कुल पद 7411 का 7 गुना है। जीडी के लिए 7090 पद हैं। आरक्षक जीडी के पदों के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने दो लिस्ट तैयार की हैं।

जानिए पहली और दूसरी लिस्ट

पहली लिस्ट में 87 प्रतिशत मतलब 6167 पद। दूसरी लिस्ट में 13 प्रतिशत मतलब 923 पद होंगे। जिनमें 7-7 गुना ओबीसी और सामान्य वर्ग के कैंडिडेटस को शॉर्ट लिस्ट किया है। ओबीसी आरक्षण का मामला कोर्ट में लंबित है। इसलिए इन 13 फीसदी पदों पर भर्ती कोर्ट के फैसले के बाद होगी।

ऐसा रहेगा 87:13 का फॉर्मूला

  • कुल पद — 7090
  • 87 प्रतिशत पद — 6167
  • पुरूषों के लिए — 3350
    सामान्य — 1040, ओबीसी — 539, एससी — 616, एसटी — 771, इडब्लूएस — 384
  • महिला पद — 1276
    सामान्य — 396, ओबीसी — 205, एसीसी — 235, एसटी 293, इडब्लूएस — 147
  • एक्स सर्विसमैन पद — 616
    होमगार्ड पद — 925

13 फीसदी मतलब 927 पदों पर भर्ती कोर्ट के फैसले के बाद होगी।

रिंग पहनकर दौड़ेंगे कैंडिडेट्स

इस बार कैंडिडेट्स आरएफआईडी का रिंग पहनकर दौड़ेंगे। उनके पैरों में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (RFID) की रिंग लगाई जाएगी। अभ्यर्थियों को ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप को तीन फिजिकल टेस्ट देने होंगे।

पहला टेस्ट- 800 मीटर की दौड़
दूसरा टेस्ट- गोला फेंक
तीसरा टेस्ट- लंबी कूद

रनिंग के लिए कितना समय?

महिला और पुरुष कैंडिडेट्स के लिए मिनीमम और मैक्सीमम लिमिट तय की गई है। कैंडिडेट जो 800 मीटर की दौड़ 2.04 मिनट में पूरी करेंगे उन्हें 40 अंक मिलेंगे। महिला कैंडिडेट को ये दूरी 2.56 मिनट में तय करनी पड़ेगी।

d
d


दौड़ में जितना समय उतने अंक

दौड़ पूरी करने में जो अभ्यर्थी जितना समय लेगा, उसे उसी हिसाब से अंक दिए जाएंगे। 3.30 मिनट से ज्यादा समय लेने वालों को शून्य नंबर मिलेगा। RFID से हर आवेदक का सटीक डेटा मिलेगा।

गोला फेंक और लॉन्ग जंप में 3 मौके

गोला फेंक और लॉन्ग जंप के लिए कैंडिडेट को 3-3 मौके मिलेंगे। दौड़ पास करने के बाद 10 से 15 मिनट का रेस्ट मिलेगा। इसके बाद लंबी कूद का कॉम्पिटिशन होगा। पुरुषों के लिए 18.27 फीट लंबी कूद पर 30 अंक। 9.51 फीट से कम कूद पर शून्य अंक मिलेगा। महिला कैंडिडेट्स को 14 फीट लंबी कूद पर 30 अंक मिलेंगे।

कैसा होगा गोला फेंक?

पुरुषों को 7.260 किग्रा का गोला 28.74 फीट दूर फेंकने पर 30 अंक मिलेंगे। वहीं 12.56 फीट से कम दूरी पर जीरो अंक मिलेंगे। महिलाओं को 4 किलो का गोला 23 फीट दूर फेंकने पर 30 अंक मिलेंगे। लंबी कूद और गोला फेंक में सभी को तीन-तीन मौके मिलेंगे।

d
d


इस तरह से होगा फिजिकल टेस्ट

पुरूषों के लिए

  • दौड़— 800 मीटर, समय— 2.40 मिनट— 40 अंक
  • गोला फेंक— 28.74 फीट— 30 अंक
  • लंबी कूद— 18.27 फीट— 30 अंक

महिलाओं के लिए

  • दौड़— 800 मीटर, समय— 2.56 मिनट— 40 अंक
  • गोला फेंक— 23 फीट— 30 अंक
  • लंबी कूद— 14 फीट— 30 अंक

ऑरिजनल डॉक्यूमेंट साथ रखें अभ्यर्थी

जिस तारीख को जिस अभ्यर्थी का फिजिकल टेस्ट होगा, उस दिन उसे अपने सभी ऑरिजनल दस्तावेजों को साथ रखना होगा। इनमें एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, फॉर्म में बताए गए शै​क्षणिक योग्यता से संबंधित डॉक्यूमेंट साथ लाने होंगे।

सुबह 6 बजे होगा प्रवेश

आवेदकों को सुबह 6 बजे ग्राउंड में प्रवेश मिलेगा। उसके बाद 10-10 या 15-15 आवेदकों का ग्रुप तैयार किया जाएगा। दो सिपाहियों के पास एक ग्रुप की जिम्मेदारी होगी। वे सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करेंगे।

कहां होंगे ऑरिजनल डॉक्यूमेंट चेक?

बड़े अधिकारी सारे ऑरिजनल डॉक्यूमेंट चेक करेंगे। इसके बाद आवेदकों के फिंगर प्रिंट और साइन लिए जाएंगे।

कैसा होगा शारीरिक माप

सारे डॉक्यूमेंट चेक होने के बाद आवेदकों का शारीरिक नाप लिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी और एससी पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी। एसटी पुरुषों के लिए 160 सेमी तय है। सीने का माप सामान्य अवस्था में 81 सेमी और फैलाव के साथ 86 सेमी होना चाहिए। एसटी पुरुषों के लिए सामान्य अवस्था में 76 सेमी और फैलाव के साथ 81 सेमी होना चाहिए। महिलाओं के लिए सिर्फ 155 सेमी न्यूनतम ऊंचाई ही निर्धारित हैं। सभी आवेदकों की शारीरिक माप होने के बाद उन्हें एक नंबर दिया जाएगा। ये नंबर आवेदक की पहचान होगी।

c
c


कैसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट

अभ्यर्थियों के शारीरिक और लिखित परीक्षा में मिले अंकों को जोड़कर मेरिट लिस्ट बनेगी। इसके आधार पर लास्ट में मेडिकल होगा। इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।

कहां होगी शारीरिक परीक्षा

  • भोपाल: मोती नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड जहांगीराबाद भोपाल।
  • इंदौर: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, पीसी मूसाखेड़ी इंदौर।
  • जबलपुर: परेड ग्राउंड छठवीं वाहिनी बिसवल, रांझी जबलपुर।
  • ग्वालियर: परेड ग्राउंड चौदहवीं वाहिनी बिसवल, कंपू ग्वालियर।
  • उज्जैन: महानंदा एरिना ग्राउंड, देवास रोड उज्जैन।
  • सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया सागर।
  • रीवा: परेड ग्राउंड 9वीं वाहिनी बिसवल, रीवा।
  • बालाघाट: फुटबॉल हॉकी ग्राउंड 36वीं वाहिनी बिसवल, बालाघाट।
  • रतलाम: भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस स्टैंड के पास, जावरा रतलाम।
  • मुरैना: परेड ग्राउंड पांचवीं वाहिनी बिसवल, मुरैना।

इस बार है मौका

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में कोच अरशद ने बताया कि पहले कोई कैंडिडेट लिखित परीक्षा में अच्छे नंबर लाता था, लेकिन फिजिकल में पिछड़ जाता था। इस वजह से उसका सिलेक्शन नहीं होता था। ऐसे ही कोई फिजिकल में अच्छता करता तो लिखित में पिछड़ता था। जिससे वे बाहर हो जाते थे। अब योग्यता के मुताबिक नंबर मिलेंगे। इसमें उन कैंडिडेट के पास मौका है। कैंडिडेट्स जो लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। जिन्होंने लिखित में भी अच्छा किया है तो मेरिट में आने का उनके पास डबल चांस है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • CM Mohan Yadav
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • mp Police Recruitment
  • police constable recruitment
  • मध्य प्रदेश आरक्षी भर्ती 2024
  • एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान