महिलाओं के लिए खुशखबरी: फ्री अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी गर्भवती महिलाएं, निजी केंद्र में इस तारीख को नहीं लगेगी फीस

Deeksha Nandini Mehra | Jul 27, 2024, 07:42 IST
Share
एमपी फ्री अल्ट्रासाउंड योजना
एमपी फ्री अल्ट्रासाउंड योजना

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को निजी केंद्रों पर भी मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने वाली है। 9 अगस्त 2024 से प्रदेश के सभी जिलों में यह सुविधा लागू हो जाएगी।

MP Free Ultrasound for Pregnant Women : मध्य प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी पहल शुरू करने जा रही है। इसके तहत महिलाओं को निजी केंद्रों पर भी फ्री अल्ट्रासाउंड (सोनोग्राफी ) कराने की सुविधा मिलेगी। सोनोग्राफी की राशि का भुगतान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

योजना का पायलट प्रोजेक्ट

29 जुलाई को भोपाल के काटजू अस्पताल में इस योजना की पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरुआत होगी। हर महीने 9 और 25 तारीख को यह सुविधा मुफ्त में मिलेगी। 9 अगस्त से प्रदेश के सभी जिलों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी और इसके बाद हर दिन यह सुविधा उपलब्ध होगी।

योजना का उद्देश्य: गर्भवती महिलाओं को सरल, सुलभ और मुफ्त अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान करना, जिससे उनके और उनके शिशु के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल हो सके।

योजना कैसे काम करेगी?

  • नामांकन: गर्भवती महिलाओं को अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जाकर अपना नाम और फोन नंबर पंजीकृत कराना होगा।
  • ई-वाउचर जनरेशन: पंजीकरण के बाद, सीएचसी में एक ई-वाउचर जनरेट होगा।
    ओटीपी सत्यापन: जांच से पहले, गर्भवती महिला के मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे सत्यापन के लिए उपयोग किया जाएगा।
  • जांच प्रक्रिया: सत्यापन के बाद, स्वास्थ्य केंद्र संचालक अल्ट्रासाउंड जांच कर पाएंगे।

भुगतान प्रक्रिया

महिलाओं को 'ई-रुपी' बारकोड दिया जाएगा, जो एक क्यूआर कोड है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही संचालक के खाते में 500 रुपए ट्रांसफर हो जाएंगे।

भोपाल में कितने सेंटर

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में 30 सोनोग्राफी सेंटर को बारकोड दिए गए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • MP Government
  • फ्री अल्ट्रासाउंड योजना
  • MP Free Ultrasound
  • एमपी फ्री अल्ट्रासाउंड योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा