MP में कलेक्टर गाइडलाइन से जुड़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स , 4 गुना तक बढ़ सकता है टैक्स

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 23, 2025, 12:50 IST
Share
Collector guidelines for property tax in MP
Collector guidelines for property tax in MP

मध्यप्रदेश में अब प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्टर गाइडलाइन से जोड़ा जाएगा, जिससे भोपाल जैसे शहरों में टैक्स 4 गुना तक बढ़ सकता है। इस बदलाव का उद्देश्य नगरीय निकायों की राजस्व आय बढ़ाना है।

MP News: भोपाल सहित मध्यप्रदेश के सभी नगर निगमों में प्रॉपर्टी टैक्स की गणना को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि अब प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर गाइडलाइन (Collector Guideline) से जोड़कर लागू किया जाए। इस बदलाव का मकसद नगरीय निकायों की राजस्व आय (Revenue Income) बढ़ाना है।

कलेक्टर गाइडलाइन से कैसे जुड़ेगा टैक्स?

अब तक प्रॉपर्टी टैक्स पुरानी दरों और सीमित मूल्यांकन के आधार पर वसूला जा रहा था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत हर वार्ड की प्रॉपर्टी वैल्यू गाइडलाइन के अनुसार तय होगी। भोपाल नगर निगम के 85 वार्डों में यह गाइडलाइन हाल ही में अपडेट की गई है। यदि नगर निगम इस फॉर्मूले को पूरी तरह लागू करता है, तो मौजूदा टैक्स की तुलना में यह चार गुना तक महंगा (Up to 4 Times Increase) हो सकता है। इससे निगम को हर साल करीब 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है।

टैक्स अकाउंट बढ़ाने की रणनीति

भोपाल नगर निगम के पास वर्तमान में साढ़े सात लाख टैक्स अकाउंट हैं। जबकि अनुमान के अनुसार शहर में करीब 12 लाख प्रॉपर्टी यूनिट्स (Estimated 12 Lakh Property Units) हैं। ऐसे में नगर निगम ने नए टैक्स अकाउंट खोलने का अभियान शुरू कर दिया है।

कम टैक्स बेस, कम आमदनी

वर्तमान में नगर निगम की आय सीमित होने का बड़ा कारण यही है कि सिर्फ आधे प्रॉपर्टी मालिक टैक्स अदा कर रहे हैं (Only 50% Properties Taxable)। अतिरिक्त अकाउंट खोलकर निगम इस अंतर को भरना चाहता है। ये भी पढ़ें: इंदौर में नगर निगम ने बढ़ाया कर्मचारियों का DA और HRA

15वें वित्त आयोग की सिफारिश पर कार्रवाई

यह पूरा कदम 15वें वित्त आयोग (15th Finance Commission) की अनुशंसा पर उठाया जा रहा है। आयोग ने स्थानीय निकायों की आय बढ़ाने के लिए स्थानीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की बात कही थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • प्रॉपर्टी टैक्स
  • revenue
  • गाइडलाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा