एमपी में 253 पुल जर्जर, डेडलाइन बीतने के बाद भी PWD की जांच अधूरी

Aman Vaishnav | Jun 29, 2026, 09:20 IST
Share
मध्यप्रदेश में जर्जर पुल
मध्यप्रदेश में जर्जर पुल

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रदेश के 253 पुलों को जर्जर घोषित किया जा चुका है। इसमें से 46 बेहद खतरनाक हैं। नियमों के बावजूद अभी तक पुलों का सुरक्षा ऑडिट पूरा नहीं हो पाया है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश में 253 पुल जर्जर घोषित हो चुके हैं।
  • इन पुलों में से 46 पुल ऐसे हैं जो बेहद खतरनाक श्रेणी में आते हैं।
  • पुल-पुलियों का भौतिक निरीक्षण अभी तक अधूरा है।
  • इस सूची में 3 से 5 साल पहले बने नए पुल और फ्लाईओवर भी शामिल हैं।
c47c148c-92f
c47c148c-92f

अधर में लटका पुल-पुलियों का सुरक्षा ऑडिट

मध्य प्रदेश में सड़कों पर सफर करना लोगों के लिए डर का सबब बनता जा रहा है। मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभागसुरक्षित सफर को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

प्रदेश में कई ऐसे मार्ग हैं जहां पुल बेहद खराब हालत में हैं। आंकड़ों की बात करें तो राज्य में कुल 253 पुलों को जर्जर घोषित किया जा चुका है।

स्थिति कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, इनमें से 46 पुलों को बेहद खतरनाक कैटेगरी में रखा गया है।

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी ने भी इस मामले में कड़े नियम तय किए हैं। कमेटी ने साफ कहा है कि हर साल पुल और पुलिया का सर्वे होना जरूरी है। वहीं जमीनी हकीकत यह है कि इन सख्त आदेशों के बाद भी विभाग की नींद नहीं खुली है।

73ecf65d-6c1
73ecf65d-6c1

15 जून तक पूरा होना था काम

इंडियन रोड कांग्रेस (IRC) और एमपी पीडब्ल्यूडी के क्वालिटी कंट्रोल मैनुअल के नियम साफ हैं। इन नियमों के मुताबिक हर साल 15 जून तक राज्य के सभी पुल-पुलियों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से पूरा हो जाना चाहिए।

पुलों की जांच के लिए जिम्मेदारी भी तय की गई है।

  • छोटे पुल और पुलिया के निरीक्षण की जिम्मेदारी सब-इंजीनियरऔर अनुविभागीय अधिकारी यानी एसडीओ की होती है।
  • वहीं बड़े पुलों की मुख्य जांच एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के स्तर पर की जाती है।
इस वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलों के फाउंडेशन, बियरिंग्स, एक्सपेंशन जॉइंट्स और जलमार्ग की गाद-सफाई की बारीकी से जांच करनी होती है।

नियम यह भी है कि जांच की रिपोर्ट को जियो-टैग्ड तस्वीरों के साथ सीधे ब्रिज रजिस्टर और विभागीय सॉफ्टवेयर पर अपलोड करना जरूरी है।

इस पूरे मामले पर पीडब्ल्यूडी के ईएनसी (EnC) आरएएल वर्मा का कहना है कि, यह काम सर्कल स्तर पर देखा जाता है। इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

41d09a66-b62
41d09a66-b62

मध्य प्रदेश में जर्जर और संवेदनशील पुलों की स्थिति

विवरणआंकड़े / जानकारी
कुल जर्जर पुल 253
बेहद खतरनाक पुल 46
विशेष मजबूतीकरण के लिए बजट11.41 करोड़ रुपए (मार्च 2026 में स्वीकृत)
बजट के तहत कवर होने वाले पुलों की संख्या50 संवेदनशील पुल
सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकाग्वालियर संभाग (22 पुल)

नए पुल भी खराब

हैरानी की बात यह है कि इस संवेदनशील सूची में सिर्फ 50 साल या उससे ज्यादा पुराने पुल ही शामिल नहीं हैं। विभाग के काम की क्वालिटी पर बड़ा सवाल तब उठता है जब महज 3 से 5 साल पहले बने नए पुल भी इस लिस्ट में नजर आते हैं।

  • छतरपुर जिला: यहां वर्ष 2024 में धसान नदी पर बना उच्चस्तरीय पुल भी खराब स्थिति में है।
  • रीवा शहर: साल 2021 में बनकर तैयार हुआ रीवा शहर का फ्लाईओवर भी जर्जर श्रेणी में आ चुका है।
बता दें कि कि मार्च 2026 में प्रदेश के ऐसे ही 50 संवेदनशील पुलों को दोबारा मजबूत करने के लिए 11 करोड़ 41 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई थी। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 22 पुल अकेले ग्वालियर संभाग के शामिल थे।

ये खबरें भी पढ़िए...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से MP के बिजनेस को होगा फायदा, मिलेगा फास्ट कॉरिडोर

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में ढिलाई, अधर में लटके 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स

उज्जैन सिंहस्थ से पहले पंडे-पुजारी और ड्राइवर सीखेंगे मेहमाननवाजी के गुर

सिंहस्थ से पहले भोपाल रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया होल्डिंग एरिया, भीड़ से मिलेगी राहत

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • रीवा
  • पुलिया
  • इंडियन रोड कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती