MP और राजस्थान में पारा 47 डिग्री के करीब, छत्तीसगढ़ में उमस और लू का कहर, तापमान रिकॉर्ड स्तर पर

Aman Vaishnav | May 24, 2026, 07:32 IST
Share
MP-Rajasthan-Chhattisgarh-weather-update-heatwave-alert-UV-rays
MP-Rajasthan-Chhattisgarh-weather-update-heatwave-alert-UV-rays

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में खतरनाक UV किरणों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश के नौगांव में सबसे अधिक 46.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है, तो वहीं राजस्थान के जैसलमेर और पश्चिमी इलाकों में पारा 47 डिग्री के करीब है।

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक तीव्र हीटवेव का अलर्ट है, जहां सुबह 11 से 12 बजे के बीच खतरनाक UV किरणों के चलते बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

तीनों ही राज्यों में लूऔर बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, हालांकि राजस्थान के भरतपुर संभाग में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 24 मई 2026:

MP weather:मध्यप्रदेश में अगले चार दिन तक तेज गर्मी का अलर्ट है। मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है और ज्यादातर हिस्सों में सूखा बना हुआ है।

बीते दिन नौगांव (छतरपुर) सबसे ज्यादा गर्म रहा है जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। खजुराहो में भी तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग ने कई जिलों में लू और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, रीवा, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी रही है।

वहीं छतरपुर में लू का असर देखा गया, जबकि छिंदवाड़ा में रातें काफी गर्म रही। फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सबसे ज्यादा तापमान कहां रहा

बीते दिन सबसे ज्यादा तापमान कहां रहा

  • नौगांव (छतरपुर) – 46.8 डिग्री
  • खजुराहो (छतरपुर) – 46.4 डिग्री
  • सतना, टीकमगढ़ – 44.5 डिग्री
  • विदिशा, दतिया – 44.4 डिग्री
  • नरसिंहपुर, दमोह – 44.2 डिग्री

अगले चार दिन का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 27 मई तक प्रदेश में भीषण गर्मी बनी रहेगी। सतना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में लू काफी तेज चल सकती है। वहीं दतिया, भिंड, रीवा, कटनी, दमोह और मैहर समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 24 मई 2026:

CG weather:छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव चल सकती है।

आने वाले 4 दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री और बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद ज्यादा बदलाव नहीं होगा। खास बात ये है कि सुबह 11 से 12 बजे के बीच घर से बाहर निकलना बिलकुल सुरक्षित नहीं है।

डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक की समस्या

इस एक घंटे में UV रेज (सन रेज) बहुत ज्यादा होगी। सीधे धूप में आने से त्वचा और आंखों को नुकसान हो सकता है। मेकाहारा के डर्मेटोलॉजी विभाग के HOD मृत्युजंय सिंह ने बताया कि कुछ ही मिनटों में सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है।

UV लेवल सुबह 8 बजे 1 रहेगा, 9 बजे 5 पर और 10 बजे 9 तक पहुंच जाएगा। 11 से 12 बजे ये 11 के लेवल पर होगा। दोपहर 1 बजे तक फिर 9 के स्तर तक आ जाएगा।

इसलिए जरूरी काम हो तभी 12 के बाद बाहर जाएं। दोपहर 2 बजे के बाद सावधानी रखकर निकल सकते हैं।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 24 मई 2026:

राजस्थान में गर्मी अब लोगों के पसीने छुड़ा रही है। दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह-सुबह ही सूरज का असर महसूस होने लगता है। राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।

पश्चिमी राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित है। जैसलमेर में आज सबसे ज्यादा गर्मी है। पूर्वी राजस्थान में भी तापमान करीब 43 डिग्री तक पहुंच रहा है।

राजधानी जयपुर का पारा 42 के पार

राजधानी जयपुर में भी दिन में बहुत गर्मी पड़ती है, यहां पारा 42.6 डिग्री दर्ज किया गया है। रात में हल्की राहत मिलती है और शाम को तापमान थोड़ा घटता है।

शेखावाटी के पिलानी में पारा 44.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज इन इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना भी है, खासकर भरतपुर संभाग में। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में मौसम शुष्क है। यहां के सरहदी जिले जैसलमेर, श्रीगंगानगर और बाड़मेर में तापमान 43 से 47 डिग्री के बीच है। श्रीगंगानगर में 44.6 डिग्री तापमान रहा।

बीते दिन राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी मेवाड़ क्षेत्र के चित्तौड़गढ़ जिले में थी। आज वहां पारा 44 डिग्री रहा। चूरू में 42, अजमेर में 41.6 और कोटा में 43.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट

MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP-CG-Rajasthan Weather Updates: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!

Tags:
  • MP weather
  • CG weather
  • Weather Updates
  • Rajasthan weather
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती