एमपी में नहाती छात्रा का वीडियो बनाते पकड़ाया पटवारी, लोगों ने कर दी जमकर धुनाई

Amresh Kushwaha | Mar 02, 2026, 10:07 IST
mp rajgarh patwari arrested minor girl objectionable video pocso case
मध्य प्रदेश में एक पटवारी के जरिए नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

Rajgarh. मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता और भरोसे को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पटवारी पर अपनी ही किराएदार नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी की इस घिनौनी करतूत के सामने आते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी।



patwari_video-624693


सूने घर का उठाया फायदा

घटना खिलचीपुर की है। यहां पटवारी महेश साहू (50) के घर में आसपास के गांवों की कुछ नाबालिग छात्राएं पढ़ाई के लिए किराए से रहती थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब एक सप्ताह पहले पटवारी की पत्नी राजस्थान अपने किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने इस घिनौनी साजिश को अंजाम दिया।



बाथरूम में नहाते हुए बनाया वीडियो

यह घटना 28 फरवरी की है। जब कक्षा 11वीं की छात्रा बाथरूम में नहाने गई, तब आरोपी पटवारी ने जाली से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। आरोपी ने छात्रा के 2-3 वीडियो बनाए।



छात्रा ने पटवारी को संदिग्ध स्थिति में देखा, लेकिन डर और परीक्षा के दबाव में कुछ नहीं बोला। उसने बाद में अपनी सहेलियों को जानकारी दी और परीक्षा देने चली गई।



रीसाइकल बिन ने खोली पोल

शाम को परीक्षा से लौटने के बाद छात्राओं ने हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। रात करीब 9 बजे छात्रा के परिजन और कई गांववाले गुस्से में आरोपी के घर पहुंच गए। शुरुआत में आरोपी झूठ बोलता रहा, लेकिन जब लोगों ने उसका मोबाइल छीनकर चेक किया, तो सारी सच्चाई सामने आ गई।



आरोपी ने वीडियो डिलीट कर दिए थे, लेकिन वो मोबाइल के रीसाइकल बिन में मिल गए। यह देखते ही गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी पटवारी की खूब पिटाई कर दी। उसकी पिटाई इतनी जोरदार थी कि उसके कपड़े तक फट गए।



पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालात इतने तनावपूर्ण थे कि पुलिस को बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाना पड़ा।



थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने पुष्टि की है कि आरोपी के मोबाइल से छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। देर रात तक ग्रामीण थाने के बाहर जमा रहे और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग करते रहे थे।



ये खबर भी पढ़िए...



राजगढ़ न्यूज: युवक से बर्बरता, दाढ़ी खींची-सिर मुंडा, प्रशासन पर आरोप



MP News: राजगढ़ में कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़



एमपी में नहीं रुक रहे बाल विवाह, दमोह और राजगढ़ हॉटस्पॉट जिले, चौकाने वाले आंकड़े आए सामने



होली और रमजान को लेकर एक्शन में सीएम मोहन यादव, बोले- हुड़दंगियों से No Compromise



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • पॉक्सो एक्ट
  • POCSO Act
  • राजगढ़ न्यूज
  • नाबालिग छात्रा
  • नहाते हुए बनाया वीडियो