राजगढ़ में कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

Sanjay Sharma | Dec 13, 2025, 22:14 IST
Share
rajgarh-congress-ex-minister
rajgarh-congress-ex-minister

कांग्रेस पार्टी में अनुशासन की कमी के कारण खींचतान और थप्पड़बाजी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा घटना राजगढ़ जिले में हुई। कांग्रेस नेता सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे।

BHOPAL. प्रदेश में पूरी तरह लड़खड़ा चुकी कांग्रेस अब भी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ नहीं पढ़ा पा रही है। इसी वजह से अब नेताओं और कार्यकर्ताओं में खींचतान और थप्पड़बाजी की घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा मामला राजगढ़ जिले से सामने आया है।

कांग्रेस नेता सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे। वहीं एक कार्यकर्ता की अनुशासनहीनता से नाराज पूर्व मंत्री ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। यहां धक्कामुक्की के बीच युवा कांग्रेस के नवागत अध्यक्ष का चश्मा गिर गया। भीड़ ने स्थानीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष को उछाल दिया।

केंद्र के लिए आसान नहीं संतोष वर्मा की बर्खास्तगी का फैसला लेना, हैं कई कानूनी पेंच

नियमित कर्मचारियों से छीनकर आउटसोर्स सलाहकार को आईएएस संतोष वर्मा दे दी अहम जिम्मेदारी

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

अनुशासनहीनता पर भड़के पूर्व मंत्री

दरअसल पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यकर्ता गौवंश संबंधी एक घटना पर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे थे। खिलचीपुर नाका स्थित सभा स्थल पर जब वे लोगों को संबोधित कर रहे थे, एक कार्यकर्ता बार-बार आगे आकर उन्हें रोका।

पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ता को दो-तीन बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इससे उनका गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिए। इससे सभा में हंगामा मच गया और कार्यक्रम अव्यवस्थित हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सरकार के 2 साल पूरे होने पर सीएम मोहन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मध्यप्रदेश उत्सव का भी करेंगे शुभारंभ

थप्पड़ मारने से फ्लॉप हुआ प्रदर्शन

कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की घटना से वहां धक्कामुक्की शुरू हो गई। वहां मौजूद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यश घनघोरिया का चश्मा गिर गया। कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान गहमागहमी के बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस पदाधिकारी पशोपेश में पड़ गए।

कार्यकर्ताओं द्वारा बेरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश को रोक रही पुलिस को भी धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। इसी बीच राजगढ़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन अरोरा पुलिस के बीच फंस गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें उछालकर बेरिकेड के पीछे धकेल दिया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा संभाले जाने से वे चोटिल होने से बचे।

रायपुर में BJP का कलेक्ट्रेट घेराव, बिना ज्ञापन सौंपे लौटे कार्यकर्ता, मूणत बोले– प्रशासन इस लायक नहीं कि ज्ञापन दिया जाए

घटना को बताया गलतफहमी

कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की घटना के बाद कलेक्ट्रेट के घेराव और प्रदर्शन का आयोजन फीका पड़ गया। कई कार्यकर्ता तो पूर्व मंत्री द्वारा थप्पड़ मारने की घटना के बाद प्रदर्शन से एक- एक कर बाहर हो गए। इन्हें समझाने के लिए स्थानीय नेताओं को खासी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय कांग्रेस नेता और युवा पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं को समझाते नजर आए। वहीं पूर्व मंत्री भी इस घटना को गलतफहमी बताकर सफाई देते रहे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • राजगढ़
  • प्रियव्रत सिंह
  • कलेक्ट्रेट घेराव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग