दलित महिला की मौत पर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने से रोका, पुलिस ने दर्ज किया केस
Deeksha Nandini Mehra | Aug 29, 2024, 12:47 IST
ratlam news
पुलिस को इस घटना के संबंध में जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी। इसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दलित महिला की मौत के बाद शासकीय श्मशान में अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने संज्ञान लेते हुए श्मशान जाने से रोकने वाले गांव के दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना के संबंध में जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी। इसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। यह पूरा मामला जावरा के असावती चौकी अंतर्गत कुम्हारी गांव का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दलित समाज की सदस्य सुगन बाई की मृत्यु के बाद उनके परिजन शव को गांव के शासकीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इस दौरान गांव के दबंगों ने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राहुल कुमार लोढ़ा (SP Rahul Kumar Lodha) ने त्वरित वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पीड़ित परिवार ने बताया कि 25 अगस्त को सुगन बाई की मृत्यु हो गई थी। तेज बारिश के कारण परिवार ने शासकीय श्मशान घाट का विकल्प चुना क्योंकि उनके समाज के श्मशान में उचित सुविधाएं नहीं थीं। गांव के नाहुसिंह पिता धुलसिंह राजपूत ने शासकीय श्मशान में अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद एएसपी राकेश खाखा (ASP Rakesh Khakha) के नेतृत्व में रिंगनोद थाना पुलिस की टीम ने रात को गांव जाकर पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें थाने ले आई।
पुलिस ने परिवार के सदस्य बद्रीलाल पिता नागुलाल सूर्यवंशी की शिकायत पर आरोपी नागुसिंह पिता धुलसिंह निवासी कुम्हारी के खिलाफ धारा 301 बीएनएस 3(1) (za) (A) एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये है पूरा मामला
तेज बारिश के कारण पहुंचे थे शासकीय श्मशान
एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari