गुटखा खाना छोड़ो तभी गांव में आएगी बिजली, बीजेपी MLA ने सुनाया फरमान

Vikram Jain | Nov 08, 2024, 18:29 IST
Share
BJP MLA Pradeep Patel Unique order
BJP MLA Pradeep Patel Unique order

मध्‍य प्रदेश के मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने जनता दरबार में युवक की हरकत से नाराज होकर मदद करने की बजाय पूरे गांववालों के लिए अनोखा फरमान सुना डाला... जानें पूरा मामला क्या है।

मध्य प्रदेश के मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार अपने वे अनोखे फरमान के लिए सुर्खियों में है। विधायक ने शिकायत लेकर पहुंचे युवक को ऐसी सजा दे डाली कि उसका खामियाजा पूरे गांव का उठाना पड़ रहा है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि युवक ने ऐसा क्या कर दिया कि जिसके कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल के जनता दरबार में बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर अर्जी पहुंची थी, एक युवक खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत लेकर विधायक के पास पहुंचा था। मामले में शिकायत करते समय वह गुटखा-तम्बाकू चबा रहा था। वह विधायक के सामने ही जोरों से गुटखा खा रहा था। युवक को गुटखा खाता देख विधायक प्रदीप पटेल भड़क उठे और उन्होंने ट्रांसफार्मर लगवाने के बजाए युवक को गुटखा छोड़ने का आदेश दिया।

आप बड़े साहब हैं, आप ही समझाइए...

इतना ही नहीं गुस्से में विधायक पटेल ने युवक की मां को फोन लगाकर पूछा आपका बेटा गुटखा का सेवन कब से कर रहा है? आप इसे मना क्यों नहीं करती हो?... विधायक की बातें सुनकर मां ने जवाब दिया कि आप बड़े साहब हैं, आप ही समझाइए.. आप ही गुटखा खाने के लिए मना करिये...

गुटखा-तंबाकू छोड़ो तभी गांव में बिजली आएगी...

युवक की मां के साथ बात करने बाद विधायक प्रदीप पटेल ने युवक से स्पष्ट शब्दों में कहा कि गुटखा-तंबाकू छोड़ो तभी गांव में बिजली आएगी। साथ ही आदेश सुनाया कि जब तक यह युवक गुटखा का सेवन करना नहीं छोड़ेगा तब तक गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगेगा। फिर क्या था विधायक के इस अनोखे फरमान को सुनकर सब हैरान हो गए। इस युवक की गलती और इस आदेश ने गांववालों की परेशानी बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल के जनता दरबार में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक कहते नजर आ रहे हैं कि मैं सभी का काम करता हूं, लेकिन नशा, शराब, गांजा, कोरेक्स पीने वालों की व्यक्ति की सुनवाई नहीं करता... जब यह युवक गुटखा खाना छोड़ेगा तभी गांव में बिजली ट्रांसफार्मर लगेगा।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा न्यूज
  • फरमान
  • मऊगंज बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल
  • गुटखा-तंबाकू
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक

By Umeshwari Baghel

खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद फ हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में

By Neel Tiwari

मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद फ हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में
Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट

By Mukesh Sharma

विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट
23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार

By VINAY VERMA

23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार
RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब

By Jitendra Shrivastava

EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब