एमपी में सड़क निर्माण घोटाला, पेट्रोल कंपनियों के नाम पर ऐंठे 55 करोड़
Aman Vaishnav | Jun 22, 2026, 09:00 IST
एमपी में सड़क निर्माण घोटाला
मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण में घोटाला हुआ है। ईडी ने रीवा और जबलपुर में छापेमारी कर 23 लाख 50 हजार कैश जब्त किया है। साथ ही दो करोड़ 93 लाख रुपए फ्रीज किए। यह घोटाला पेट्रोलियम कंपनियों के फर्जी बिलों से हुआ है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्यप्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
- ईडी ने रीवा और जबलपुर में 19 जून को छापेमारी की था।
- टीम ने 23 लाख 50 हजार रुपए नकद जब्त किए।
- साथ ही दो करोड़ 93 लाख रुपए की बैंक राशि फ्रीज कर दी गई है।
- ठेकेदारों ने पेट्रोलियम कंपनियों के नाम पर फर्जी बिल बनाए थे।
क्या है पूरा घोटाला
जांच में सामने आया कि ठेकेदारों ने MPRRDA ( Madhya Pradesh Rural Road Development Authority) के परियोजना अधिकारियों के साथ मिलकर यह साजिश रची। दोनों पक्षों ने मिलकर फर्जी कागजात तैयार किए। इसके बाद सरकार से भुगतान हासिल कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार भुगतान के लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के नाम से बिल बनाए गए। ये बिल पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत थे। इन कंपनियों का इस घोटाले से कोई सीधा संबंध नहीं है, सिर्फ इनके नाम का दुरुपयोग किया गया।
इन फर्जी बिलों के आधार पर लगभग 55 करोड़ 60 लाख रुपए का भुगतान प्राप्त किया गया। इससे सरकारी खजाने को इतनी ही रकम का नुकसान हुआ। यह रकम जनता के टैक्स से जुड़ी सरकारी योजनाओं का पैसा है।
कैसे हुई ईडी की कार्रवाई
टीम ने 19 जून को रीवा और जबलपुर में एक साथ छापेमारी की। टीम ने ठेकेदारों और जुड़े लोगों के ठिकानों की जांच की। तलाशी के दौरान 23 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद हुए।
इसके अलावा ईडी ने दो करोड़ 93 लाख रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज कर दी है।
कैसे हुआ 55 करोड़ का नुकसान
इस तरह सरकारी फंड से 55 करोड़ 60 लाख रुपए निकाल लिए गए। यह रकम सीधे सड़क निर्माण से जुड़े बजट का हिस्सा थी। अब यह पूरा पैसा घोटाले की भेंट चढ़ गया।
ये खबरें भी पढ़िए...
सड़क नहीं बनी तो भड़के ग्रामीण, बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को खदेड़ा
डीएमएफ घोटाला: ईडी की रेड में 1 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त, बड़े नामों पर खतरा!
गेमिंग कंपनी पर 300 करोड़ की GST चोरी का आरोप, CGST टीम ने किया खुलासा
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA