MP School Summer Vacation 2025: छात्रों को 46 दिन की छुट्टी, शिक्षकों में नाराजगी

Kaushiki | Apr 07, 2025, 11:00 IST
summer vacation mp
MP में 2025 की गर्मी की छुट्टियों का एलान: छात्रों को 46 दिन की छुट्टी मिलेगी, लेकिन शिक्षकों को केवल 31 दिन का अवकाश दिया गया है। जानिए पूरी छुट्टी लिस्ट और शिक्षक संगठनों की प्रतिक्रिया...

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इस बार की गर्मियों की छुट्टियां 46 दिनों की होंगी। छुट्टियां 1 मई से 15 जून 2025 तक रहेंगी। हालांकि, शिक्षकों को केवल 31 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा, जो 1 मई से 31 मई 2025 तक निर्धारित किया गया है। इस असमानता को लेकर शिक्षक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।



thesootr


शिक्षा विभाग ने जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर

ये खबर भी पढ़ें... मैनिट का सर्वेः भोपाल का पब्लिक स्पेस बन रहा पुरुषों का अड्डा, महिलाओं की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल



ये खबर भी पढ़ें...विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आरसीएच पोर्टल का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव



छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

  • ग्रीष्मकालीन अवकाश (छात्र) : यह अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा, जो कुल 46 दिनों का होगा।
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश (शिक्षक) : शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 31 मई तक निर्धारित है, जो कुल 31 दिनों का होगा।
  • दशहरा अवकाश : यह अवकाश 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक रहेगा, जिसकी अवधि 3 दिन की होगी।
  • दीपावली अवकाश : दीपावली के अवसर पर विद्यालय में 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक 6 दिन का अवकाश रहेगा।
  • शीतकालीन अवकाश : यह अवकाश 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक रहेगा, जो कुल 5 दिन का होगा।

ये खबर भी पढ़ें... एमपी के कॉलेजों में अब साल में दो बार होंगे एडमिशन, यूजी में फिर से सेमेस्टर सिस्टम लागू



शिक्षकों ने जताई नाराजगी

वहीं, शिक्षक संगठनों ने छुट्टियों में लगातार की जा रही कटौती पर गहरा असंतोष जताया है। उनका कहना है कि पिछले साल भी शिक्षकों की छुट्टियों में 7 दिन की कटौती की गई थी और इस वर्ष एक बार फिर 15 दिन की छुट्टियां घटा दी गई हैं। संगठनों का सवाल है कि जब छात्रों को अवकाश दिया गया है और वे स्कूल नहीं आएंगे, तो फिर शिक्षकों को स्कूलों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की आवश्यकता क्यों है? शिक्षकों का यह भी तर्क है कि यह निर्णय न केवल अनुचित है, बल्कि उनके अधिकारों का हनन भी है।



ये खबर भी पढ़ें... फर्जी डिग्री से सरकारी डॉक्टर बने बीजेपी नेता शुभम अवस्थी पर FIR, CM-PM के साथ हैं तस्वीरें



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • MP School
  • सरकारी स्कूल और शिक्षक
  • सरकारी स्कूल
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश
  • Summer vacation
  • Summer Holidays In MP
  • mp school summer holidays
  • Mp teachers