यूपी में भेड़िये के बाद एमपी में सियार का आतंक, खेत में 6 लोगों को नोंच डाला, गांवों में दहशत

बुधनी के रेहटी नगर के आसपास के क्षेत्र में सियार ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला भी सक्रिय हो गया है।

Advertisment
author-image
Deeksha Nandini Mehra
New Update
MP Sehore jackal attack 6 People seriously injured
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नफीस खान @ सीहोर। उत्तर प्रदेश में भेड़िए के बाद अब मध्य प्रदेश में सियार का आतंक देखने को मिला है। मामला सीहोर जिले के बुधनी से सामने आया है। जहां सियार ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 6 लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए नर्मदापुरम अस्पताल  में भर्ती किया गया है। 

गर्भकाल …

मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…

कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…

आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं…. 

इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

जंगली जानवर लगातार बना रहे शिकार 

रेहटी तहसील में लगातार जंगली जानवर इंसानों को अपना शिकार बना रहे हैं। इससे पहले यहां टाईगर की चहलकदमी नजर आई थी। वहीं सलकनपुर में भालू दिखाई दिया। भालू ने भी श्रद्धालुओं पर हमला करके घायल किया था। अब रेहटी नगर के आसपास के क्षेत्र में सियार ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला भी सक्रिय हो गया है।

घायलों को नर्मदापुरम किया रेफर 

घायलों को रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर उनका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें नर्मदापुरम (होशंगाबाद) रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सियार के हमले में कृष्ण बाई उम्र 50 वर्ष, अनुराग उम्र 31 वर्ष, मनोज वर्मा उम्र 43 वर्ष, शैलेंद्र उम्र 34 वर्ष अजीत उम्र 44 वर्ष, लखनलाल उम्र 59 वर्ष घायल हुए हैं। घटना के बाद रेहटी वन परिक्षेत्र (Rehti Forest Range) के डिप्टी रेंजर हरीश माहेश्वरी (Deputy Ranger Harish Maheshwar) ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों को आर्थिक सहायता दी। घटना के बाद से वर विभाग का अमला सियार की तलाश में जुटा हुआ है।

भेड़िया के पागल होने की आशंका

सीहोर जिले की रेहटी तहसील मुख्यालय सहित आस पास के गांव-गांव के खेतों में सियारों की संख्या सैकड़ों में हैं। दिनभर और रात में इन सियारों की लगातार चहलकदमी रहती है। वन विभाग (Forest Department) को आशंका है कि इनमें से कोई सियार पागल हो गया होगा और उसने ही लोगों पर हमला किया होगा। आमतौर पर सियार इंसानों को देखकर भाग जाते हैं, लेकिन यदि कोई सियार पागल हो गया हो तो वह इंसानों पर हमला भी कर देता है। 

वन विभाग ने लोगों से खेतों एवं सड़कों पर चलते समय सतर्कता से चलने की अपील की है। यदि खेतों में जा रहे हैं तो अपने हाथों में कोई डंडा जरूर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर स्वयं की रक्षा कर सकें। इसके अलावा यदि सड़क पर चल रहे हैं या फिर बाइक से चल रहे हों तो भी सावधानी से चलें। यदि कोई सियार दिखाई दे तो उसे भगाएं उससे घबराएं नहीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश वन विभाग सीहोर न्यूज़ हिंदी Deputy Ranger Harish Maheshwari डिप्टी रेंजर हरीश माहेश्वरी Rehti Forest Range MP jackal attack सियार का हमला