MP में मां काली के चल समारोह में फैला करंट, 3 लोगों की मौत, कई झुलसे

Vikram Jain | Oct 17, 2024, 20:33 IST
Share
MP Seoni procession program electrocution during 3 people died
MP Seoni procession program electrocution during 3 people died

मध्य प्रदेश के सिवनी में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाले गए चल समारोह में बड़ा हादसा हो गया। समारोह के दौरान ट्राले में करंट फैलने से 3 लोगों की मौत हो गई। 7 से ज्यादा झुलस गए। हादसा धूमा थाना क्षेत्र में हुआ।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सिवनी में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के चल समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां मां काली की प्रतिमा ले जा रहा ट्राला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद पूरे ट्राले में करंट दौड़ गया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 7 लोग से ज्यादा गंभीर रुपए से झुलस गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद पूरे नगर में हड़कंप मच गया। हादसे को लेकर आयोजन समिति की लापरवाही सामने आई है।

जानें कैसे हुआ हादसा

यह हादसा लखनादौन क्षेत्र के धूमा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां धूमा नगर में मां काली का 21 फीट ऊंची चल समारोह निकाला जा रहा था। गुरुवार को बैंड बाजे डीजे के साथ धूमधाम से मां काली की विशाल प्रतिमा को पंडाल से निकाल कर विसर्जन के लिए ले जाया रहा था। प्रतिमा को बड़े से ट्राले में रखा गया था। चल समारोह के दौरान ट्राले में रखी प्रतिमा हाईटेंशन तार से टकरा गई। जिसके बाद पूरे ट्रॉले में करंट फैल गया है। ट्राले में बैठे श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए।

तीन लोगों की मौत, कई झुलसे

करंट फैलते ही लोग चिल्लाने लगे और अफरा तफरी मच गई। करंट की चपेट में आने से तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं 7 से ज्यादा लोग झुलस गए। लोगों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल लखनादौन पहुंचाया। जहां सभी का इलाज जारी है। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

समिति पर लापरवाही का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चल समारोह में यह हादसा समिति की लापरवाही के चलते हुआ है। वहीं, दूसरी ओर समिति के लोग सभी इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

सालों से हो रहा चल समारोह का आयोजन

बताया जा रहा है यह धूमा नगर में मां काली की प्रतिमा विसर्जन का यह चल समारोह जिले में सबसे बड़ा होता है। यह चल समारोह का आयोजन सालों से हो रहा है। नगर में हर वर्ष मां काली की प्रतिमा की स्थापना की जाती है, प्रतिमा का विसर्जन पूर्णिमा के दिन किया जाता है। इस साल भी चल समारोह की तैयारी की गई थी। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इस चल समारोह में जबलपुर के बैंड बाजे प्रमुख होते है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Seoni News
  • तीन लोगों की मौत
  • Accident
  • सिवनी न्यूज
  • शरद पूर्णिमा
  • करंट से मौत
  • हादसा
  • लखनादौन
  • मां काली
  • बड़ा हादसा
  • करंट लगने से मौत
  • मध्यप्रदेश सिवनी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती