अंबेडकर जयंती पर एमपी के सीधी जिले में बवाल, पुलिस थाने में तोड़फोड़, स्थिति तनावपूर्ण

Sanjay Dhiman | Apr 14, 2026, 20:17 IST
Share
mp-sidhi-ambedkar-jayanti-clash-amilia-police-station-violence
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में अंबेडकर जयंती पर रैली के दौरान हुए बवाल में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। पुलिस थाने में तोड़फोड़ की घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर पूरे देश में धूमधाम से आयोजन हो रहे थे। वहीं, मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में इस दौरान भयंकर बवाल हुआ। विवाद का कारण रैली में शामिल लोगों का एक बोलेरो गाड़ी को हटाना बताया जा रहा है। जैसे ही यह मुद्दा गरमाया, देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

22ff6063-c31
22ff6063-c31

बवाल का कारण

अंबेडकर जयंती पर एक रैली अमिलिया थाना क्षेत्र से निकाली जा रही थी। इस दौरान सड़क पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी को हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में अज्ञात लोग विरोध कर रहे मनी शुक्ला के घर में घुस गए। यहां जमकर तोड़फोड़ की गई। साथ ही, मारपीट की घटना भी सामने आई। इस हिंसक घटना में मनी शुक्ला, रमाकांत शुक्ला, अर्चना शुक्ला और दिव्यांश शुक्ला को चोटें आईं। इनमें से एक महिला और युवक के सिर पर पत्थर लगा। इन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

दो पक्ष में हिंसा, पुलिस थाने में तोड़फोड़

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं को घेरकर उनके साथ मारपीट कर दी। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। इस दौरान थाने में जमकर हंगामा हुआ। थाना परिसर में तोड़फोड़ की गई। बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचाया और थाना प्रभारी के साथ भी अभद्रता की गई। पुलिसकर्मियों रामचरित्र पांडे और सतीश तिवारी को चोटें आईं।

869efdef-599
869efdef-599

कलेक्टर-एसपी का हस्तक्षेप

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की। आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फ्लैग मार्च किया और शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन शांति बनाने के प्रयास कर रहा है।

घायलों की स्थिति

इस पूरे बवाल में पुलिसकर्मियों सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। प्रशासन की ओर से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

भोपाल बनेगा 'भोजपाल' और जबलपुर 'जबालिपुरम'? एमपी में 14 शहरों और 42 मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी

एमपी-सीजी, राजस्थान में पढ़ाई पर जीडीपी का महज 3 फीसदी खर्चा, तीनों राज्यों के 14 परसेंट स्कूलों में गर्ल्स टॉयलेट ही नहीं

एमपी में शुरु होगा टेंपल मैनेजमेंट कोर्स, विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा-धार्मिक एजेंडे पर चल रही सरकार

एमपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आज: यूसीसी और मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा!

Tags:
  • भीम आर्मी
  • विवाद
  • बवाल
  • तोड़फोड़
  • सीधी
  • पुलिस थाने में तोड़फोड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती