पेरिस ओलंपिक में एमपी के बेटे ने दिलाई जीत, इटारसी के मैदान से की विवेक ने प्रैक्टिस

Amresh Kushwaha | Jul 29, 2024, 12:36 IST
पेरिस ओलंपिक - 2024
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर शानदार जीत का आगाज किया। इसमें मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बेटे विवेक सागर ने भारत को विजयी बढ़त दिलाई।

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर शानदार जीत का आगाज किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम से खिलाड़ियों ने तीन गोल किए। मध्‍य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बेटे विवेक सागर ने भारत को यह विजयी बढ़त दिलाई।



ये खबर भी पढ़िए...20 दिन में पैसे लौटा दूंगा, परेशान मत होना... चोर का मैसेज, अमेरिका गए अफसर के घर चोरी



जानें कैसा रहा पेरिस ओलिंपिक का यह खेल

बता दें कि विवेक सागर ने तीसरे हाफ की शुरुआत में फील्ड गोल करके भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके लिए अंपायर ने रेफरल भी लिया, लेकिन बाद में थर्ड अंपायर ने गोल करार दिया। मैच के चौथे क्वॉर्टर के शुरुआत में चाइल्ड साइमन ने गोल करके न्यूजीलैंड को बराबरी दिलाई। अंतिम दो मिनट में शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल करके मैच जीत लिया। भारत की तरफ से तीसरा गोल हरमनप्रीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसी के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।



ये खबर भी पढ़िए...CM मोहन यादव आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल



नर्मदापुरम में दिखा जश्न का माहौल

मैच में जीत और विवेक सागर के गोल करने के बाद नर्मदापुरम, इटारसी के हॉकी खिलाड़ियों ने खुशी का माहौल है। नर्मदापुरम इटारसी के जिला हॉकी संघ में विवेक सागर को बधाई दे रहे हैं।



जानें विवेक के हॉकी के सफर के बारे में

ओलंपिक में हॉकी की पुरुष टीम में खेलने वाले विवेक सागर इटारसी तहसील के छोटे से गांव चांदौन के रहने वाले हैं। विवेक ने हॉकी की शुरुआत इटारसी के हॉकी मैदान से की थी। हॉकी के सीनियर खिलाड़ी, कोच स्वर्गीय दीपक जेम्स, स्थानीय कोच कन्हैया गुरयानी सहित सीनियर्स के मार्गदर्शन में हॉकी खेलना शुरू किया।



ये खबर भी पढ़िए...रतलाम के चर्च में सेवा और उपचार के नाम पर धर्मांतरण, लोग बोले- बीमारी ठीक करते हैं प्रभु मचार



टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर विवेक ने रचा इतिहास

टोक्यो ओलिंपिक में 41 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पांच अगस्त 2021 को भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचा था। भारतीय टीम ने जर्मनी को हराकर टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता, जिसके बाद देश भर में खुशियां मनाई गई थी।



कांस्य पदक जीतने के बाद विवेक बने डीएसपी

टोक्यो ओलिंपिक में जीत के बाद मप्र के बेटे विवेक सागर को मप्र सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में उन्हें डीएसपी बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद हॉकी खिलाड़ी विवेक डीएसपी विवेक सागर के रूप में पहचाने जाने लगे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस शहर अध्यक्ष चड्‌ढा और यादव निलंबित, नोटिस के जवाब मान्य होने पर ही पद पर लौटेंगे



ओलिंपिक से पहले भी विवेक ने कई पुरस्कार किए अपने नाम

विवेक हॉकी की ओलंपिक टीम में चुने जाने से पहले कई बड़ी प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। विवेक सागर इंडियन जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। यूथ ओलिंपिक गेम 5 ए साइड टूर्नामेंट में भारतीय दल के कप्तान के रूप में सिल्वर मेडल, चैंपियंस ट्रॉफी नीदरलैंड में सिल्वर मेडल, एशियन गेम्स 2018 जकार्ता में ब्रॉन्ज मेडल आदि अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।



इसके अलावा विवेक को एफआईएच राइजिंग स्टार अवॉर्ड 2019 एवं एमपी शासन के द्वारा एकलव्य अवार्ड 2018 से भी नवाजा जा चुका है। विवेक को 'यूथ-ओलंपिक' में 'बेस्ट-स्कोरर' और 'फाइनल सीरीज भुवनेश्वर' में 'बेस्ट जूनियर प्लेयर अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब तक 62 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • News update
  • गोल्ड विजेता भारतीय हॉकी टीम में विवेक सागर भी
  • Paris Olympics
  • Paris Olympics 2024
  • MP News updates
  • vivek sagar
  • विवेक सागर